AWARD; छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026 में 3 नए सम्मान की घोषणा, 36 विभूतियों को अमित शाह करेंगे सम्मानित

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव 2026 पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. इस बार समारोह में बड़ा बदलाव किया गया है. सरकार पहली बार 3 नए सम्मान शुरू करने जा रही है, जिसमें पंडवानी कोकिला तीजना बाई के नाम पर सम्मान, संत रविदास सम्मान और जंगल के टाइगर बॉय चेन्दरू के नाम पर राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार शामिल किए गए हैं.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नामों की घोषणा की. इनमें शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान धमतरी जिले के निवासी डुमन लाल ध्रुव को और गुण्डाधुर सम्मान कोरबा जिले की संजू देवी को प्रदान किया गया है. संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कुल 36 नामों का ऐलान किया है. सभी विजेताओं को 3 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों सम्मानित किया जाएगा

3 नए पुरस्कार किसे मिलेंगे ?

  • डॉ. तीजन बाई सम्मान (पंडवानी कला के लिए): यह सम्मान पाटन, दुर्ग के चेतन लाल देवांगन को दिया जाएगा. यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध पंडवानी कला को आगे बढ़ाने वालों को दिया जाएगा.
  • चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार: बस्तर के प्रसिद्ध टाइगर बॉय चेन्दरू की याद में शुरू किया गया यह पहला पुरस्कार कबीरधाम के सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को मिलेगा. इन्होंने ग्रामीण पर्यटन और भोरमदेव क्षेत्र को प्रमोट करने में बड़ा काम किया है.
  • संत रविदास सम्मान: सामाजिक समरसता के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान बलौद के जगदीश प्रसाद देशमुख को दिया जाएगा.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FESTIVAL;छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 3 नवंबर को शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य अलंकरण पुरस्कार का करेंगे वितरण

    केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का शुभारंभ रायपुर, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाएगा इसको लेकर तैयारियां…

    AIR SHOW; राजधानी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना के ‘सारंग’ हेलीकॉप्टरों का गर्जन, रोमांचित हुए रायपुरवासी

    0 कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों ने मल्टीलेवल पार्किंग की छत से किया वायुसेना के पायलटों का अभिवादन, 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा हेलीकॉप्टर एयर शो…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश