RAPE; आदिवासी विधवा महिला से 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पार्टी से लौट रहे तीन युवक एक आदिवासी विधवा महिला को जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को करीब 300 मीटर दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता ने पहले गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी, जहां बैठक कर आरोपियों से 40-40 हजार रुपये दंड लेकर मामले को दबाने की शर्मनाक कोशिश की गई। हालांकि न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार घटना 22 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि गांव करहीभदर के रहने वाले विकास सिन्हा, रोशन कुमार साहू और कमल कुमार सेन उसे रात करीब 9 बजे जबरन उठाकर ले गए। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर रात 12 बजे तक जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता के साथ अश्लील गाली-गलौज की और किसी को बताने पर कोई विश्वास नहीं करेगा कहकर धमकाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत के बाद बालोद थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन और एसडीओपी बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिन्हा (26 वर्ष) और कमल कुमार सेन (23 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 14 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ग्राम समिति में बैठक कर दबाया था मामला

पूरे मामले में पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना को लेकर ग्राम समिति में बैठक की थी और आरोपियों से 40-40 हजार रुपये अर्थदंड लेकर मामले को दबा दिया था, लेकिन महिला को लगा कि उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद वह बालोद थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद बालोद पुलिस ने तीन लोगों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही ग्राम समिति में जो लोग बैठक कर आरोपियों को बचाने के लिए पैसा लेकर मामले को रफा-दफा किया, उन दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों के ऊपर भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां