WAR; पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर फिर हमला, अचानक बमबारी से दहल उठा काबुल, 400 लोगों की मौत

काबुल, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग जारी है. कभी डूरंड लाइन पर झड़प तो कभी हवाई हमले से दोनों देश में खौफ का माहौल है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब एक-दूसरे पर खूब बम बरसा रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान ने सोमवार की रात को अफगानिस्तान में एक और बड़ी एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में लाशें बिछ गई हैं. पाकिस्तान ने काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला कर बमबारी की है. तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि काबुल के नशा केंद्र वाले अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और लगभग 250 घायल हुए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई हमले में अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. अभी तक 400 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सैकड़ों लोग घायल हैं. तालिबान ने इस अटैक की निंदा की है. इस बीच पाकिस्तान ने अफगान सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

दरअसल, यह कथित हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई. उस गोलीबारी में में अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए. यह घटना ऐसे समय में हुई जब इन पड़ोसी देशों के बीच वर्षों बाद हुई सबसे घातक लड़ाई का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका था.रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में काबुल के 9वें पुलिस जिले में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया था, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ. इस बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान से बदला लेने की कसम खा ली है.

कब और कैसे हुआ अटैक

अफगानिस्तान के उप-सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि राजधानी काबुल में ड्रग्स एडिक्ट यानी नशा के आदि लोगों के इलाज वाले अस्पताल पर पाकिस्तान ने हवाई हमले किए. इस अटैक में 400 लोग मारे गए. सोमवार को स्थानीय समय रात 9:00 बजे शहर में ज़ोरदार धमाके हुए, जिसके जवाब में एंटी-एयरक्राफ्ट फ़ायरिंग हुई और स्थानीय लोग घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. यह हमलाल तब हुआ, जब काबुल के लोग रमज़ान का रोज़ा खोलने के बाद बाहर निकले हुए थे.

तालिबान ने भी पाकिस्तान पर किए हवाई हमले

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा क‍ि उसने खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिण वजीरिस्तान क्षेत्र के वाना इलाके में पाकिस्तान के एक सैन्य शिविर पर लक्षित ड्रोन हमला किया है। यह हमला इस्लामाबाद की ओर से कंधार प्रांत में रातभर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया। अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन हमले में स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) के कमांडो की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली सुविधाओं और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान और हताहत हुए हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में बढ़ा तनाव

इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के कुछ हिस्सों में रात के दौरान हवाई हमले किए थे। इस्लामाबाद ने कहा कि ये कार्रवाई सीमा के पास आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए की गई थी। ताजा घटनाओं से सीमा क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता दिखाई दे रही है। इससे चिंता बढ़ गई है कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। पिछले हफ्ते अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ित्रत ने कहा था कि पाकिस्तान के हवाई हमलों में काबुल में चार लोगों की मौत हुई और 25 लोग घायल हो गए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’