PROTEST; बस्तर में पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश,संभाग के सात जिलों के पत्रकारों ने दिया मौन धरना

जगदलपुर, बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में एक विवादित मामले को लेकर सोमवार को बस्तर संभाग के पत्रकारों ने आक्रोश जाहिर करते हुए मौन धरना दिया. पत्रकार साथी की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की है. प्रदर्शन में बस्तर संभाग के सातों जिलों के मीडियाकर्मी शामिल हुए. 

पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र का है. बीते दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में  लापरवाहीपूर्वक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मारी. घटना में स्कूटी सवार पत्रकार के पिता और उनकी 2 साल की बेटी बाल-बाल बच गए. घटना स्थल पर ट्रैक्टर चालक के साथ हुई मारपीट का दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ. इन वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पत्रकार और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने पत्रकार रौनक शिवहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर चालक पर भी रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है.

दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के आह्वान पर सोमवार को संभाग के सभी जिलों में पत्रकारों ने मौन धरना दिया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर धरने के बाद पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की है.

बस्तर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि 6 तारीख को गीदम नगर में पत्रकार रौनक शिवहरे के घर के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी. लापरवाही से वाहन चला रहे चालक ने पत्रकार के पिता और उनकी दो वर्षीय मासूम बच्ची को भी कुचलने की कोशिश की, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए.

पत्रकार संगठन ने मामले में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. पत्रकार के साथ हुई इस कार्रवाई को लेकर पूरे पत्रकार जगत में नाराजगी देखी जा रही है. पत्रकार संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की तत्काल न्यायिक जांच कराई जाए, पत्रकार और उनके परिवार पर दर्ज प्रकरण को निरस्त किया जाए. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां