EOW; सरकारी आवासीय योजना के नाम पर घोटाला, 26 साल पुराने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 साल पुराने गृह निर्माण ऋण गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने लंबे समय से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आधुनिक गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित रायपुर के तत्कालीन अध्यक्ष थावरदास माधवानी और सहकारी आवास संघ मर्यादित रायपुर के तत्कालीन आवास पर्यवेक्षक बसंत कुमार साहू को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियां को 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 19/2000 के अनुसार, वर्ष 1995 से 1998 के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित सरकारी आवासीय योजना के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया। जांच में सामने आया कि 186 लोगों के नाम पर 1-1 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। कुल मिलाकर 1 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि जारी की गई। हालांकि बाद में किए गए भौतिक सत्यापन में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए किया गबन

जिन स्थानों रायपुरा और पंडरीकांचा पर मकान निर्माण दिखाया गया था, वहां न कोई मकान मिला न ही कथित लाभार्थी मौजूद पाए गए। इससे साफ हुआ कि पूरी योजना कागजों में ही संचालित की गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। फर्जी प्रमाण पत्र लगाए और आपराधिक षड्यंत्र के तहत ऋण स्वीकृत कराए। बिना किसी वास्तविक जांच के ऋण वितरित कर दिए गए और बाद में उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए।

अन्य आरोपी हो चुके हैं दिवंगत

इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अब दिवंगत हो चुके हैं, जिससे जांच की दिशा और जटिल हो गई है। EOW के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। नोटिस तामील होने के बावजूद वे अपने पते पर नहीं मिल रहे थे। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रहा है। साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    LIQUOR SCAAM; 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप,सरकार ने दी हरी झंडी

    रायपुर, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां