CRIME; नशे में धुत्त होकर स्कूटी चालक युवती ने मचाया हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ की जमकर बहस

बिलासपुर, वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भाग रही थी, इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गई। जब पुलिस उठाने पहुंची, तब पता चला कि युवती शराब के नशे में है। इसके बाद युवती पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मंगलवार रात राजीव गांधी चौक पर पुलिस की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की ब्रेथ एनाइालजर से जांच कर रही थी। रात 10.30 बजे स्कूटी से आ रही युवती पुलिस को देख भागने लगी और गाड़ी सहित गिर गई। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए विवाद करने लगी। वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने लगे। युवती गुस्से में आकर बोली कि ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलैब कर देना और क्या होगा। इस बीच पुलिसकर्मियों ने युवती को ब्रेथ एनालाइजर में फूंक मारने को कहा, जिससे पता चला की वह नशे में है। वह बीच सड़क पर चिल्लाने लगी।

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया है। बता दें कि यातायात व थाने के द्वारा माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 आरोपी वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें सभी प्रकरण को न्यायालय में पेश किया गया। उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; खेत में मिली युवती की जली लाश, दस दिन बाद होने वाली थी शादी

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट…

    HC; अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताते…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां