CRIME; खेत में मिली युवती की जली लाश, दस दिन बाद होने वाली थी शादी

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवती की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस, साइबर क्राइम की टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे हैं। पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा का है। बताया जा रहा कि अगले महीने युवती की शादी होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही।

युवती की पहचान चिचा निवासी लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर एक खेत के किनारे ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर युवती की पहचान की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर टीम और एएसपी मोनिका ठाकुर भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। घटना स्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई हालत में मिला है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई।

हर एंगल से जांच कर रही टीम- एएसपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है। एएसपी मोनिका ठाकुर के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम हर एंगल से जांच कर रही है। कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस की टीम युवती की हत्या कर लाश को जलाने की आशंका जता रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट सरकार की जांच प्रक्रिया पर जताई नाराजगी

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताते…

    SUICIDE; इश्क का दर्दनाक अंत, 8 साल का रिश्ता टूटा, जहर बन गया आखिरी सहारा, प्रेमिका के सामने तोडा दम

    जगदलपुर, कहते हैं प्यार जिंदगी देता है, लेकिन जगदलपुर में एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया, जहां इश्क ही मौत की वजह बन गया. परपा थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां