POLITICS; पंजीयन शुल्क और गाइडलाइन दरों में वृद्धि वापस ले सरकार,दो वर्षों से वसूली गई राशि कहां गई ?

0 योजना बंद करने पर सेस खत्म होना प्रक्रिया का भाग है अहसान नहीं -कांग्रेस

रायपुर, अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर उपकर (सेस) समाप्त करने के सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिस उद्देश्य से उपकार लगाया जाता है, केवल उसी मद में ही वह राशि खर्च की जा सकती है, जब इस सरकार ने आते ही छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन एवं राजीव गांधी मितान क्लब योजना को खत्म कर दिया तो उसके वित्त पोषण हेतु स्टांप शुल्क में लगाए गए उपकर को वसूलने का इस सरकार को अधिकार ही नहीं है, विगत 2 वर्षों से लगातार इस मद में वसूली गई राशि आखिर कहां गई?, यह सरकार को बताना चाहिए। क्या योजना बंद करने के बाद भी उस मद में वसूले गए सेस की राशि को यह सरकार वापस लौटाएगी? या वह राशि भी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने जमीनों की गाइडलाइन की दरों को बेतहाशा बढ़ाकर औसतन 500 प्रतिशत की वृद्धि की है, इसके कारण से जमीनों के रजिस्ट्री लागत भी महंगी हो गई है। पंजीयन शुल्क जो पहले 0.85 प्रतिशत था, उसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जब गाइडलाइन दलों में 30 प्रतिशत की छूट दी थी, तब पंजीयन शुल्क को 4 प्रतिशत किया था, अब जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गाइडलाइन दरों में दी जाने वाली पूर्ववर्ती सरकार की 30 प्रतिशत की छूट को खत्म कर दिया है, और नई गाइडलाइन दरों में अनाप शनाप वृद्धि कर  दिया है, ऐसे में पंजीयन शुल्क की वृद्धि वापस लेकर वापस 0.85 प्रतिशत किया जाना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से जमीन और मकान खरीदने का सपना छीन रही है। भाजपा के नेता, मंत्री अपनी काली कमाई से खरीदे गए, जमीनों का वैल्यूएशन बढ़ाने के लिए ही गाइडलाइन दरों में बहता हादसा वृद्धि कर रहे हैं, आमजनता को इससे कोई लाभ नहीं उल्टा आर्थिक बोझ बढ रहा है। सेस या उपकार समाप्त करने का एहसान जताकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने काले कारनामों को छुपा नहीं सकती, असलियत यह है कि मूल योजना बंद करने के बाद उस मद पर सेस वसूलने का सरकार को अधिकार ही नहीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; सुवेंदु अध‍िकारी होंगे पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

    कोलकाता, पश्‍च‍िम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है. विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया,…

    Oath Ceremony; थलापति विजय कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

    चैन्नई, तमिलनाडू में टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. टीवीके प्रमुख शनिवार सुबह 11 बजे तमिननाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…