MURDER;दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या… आरोपी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत जर्वे में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा आरोपी टिमन लाल मनहर 35 वर्ष ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि आरोपी ने 18 मार्च 2026 को शिक्षक देवानंद भारद्वाज 40 वर्ष की जमीन विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

मामले की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी।

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना ने न केवल एक शिक्षक की जान ली, बल्कि अब आरोपी के आत्मघाती कदम ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा