LPG; कनेक्शन के बाद एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा डिलीवरी मैन? इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

नईदिल्ली, मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुनियाभर में गैस का संकट गहरा गया है. ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज’ से गैस की सप्लाई को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. भारत में लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) के आयात पर भी असर पड़ा है. आम लोगों को गैस सिलेंडर रिफील कराने और नया एलपीजी कनेक्शन के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच कई लोग फायदा उठाने के लिए लोग आपदा को अवसर में बदलने की तलाश में जुटे हुए हैं.

डिलीवरी मैन के खिलाफ शिकायत

देश के अलग-अलग शहरों से तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लोग गैस सिलेंडर के लिए विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हुए हैं. जहां एक ओर लोग गैस सिलेंडर रिफील कराने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को नए गैस कनेक्शन के लिए दो-चार होना पड़ रहा है. कई जगहों से शिकायत आ रही है कि डिलीवरी मैन एक्स्ट्रा पैसे मांग रहा है. इसके साथ ही सिलेंडर की डिलीवरी के लिए ज्यादा पैसों की मांग की जा रही है. इस तरह की स्थिति में ग्राहक घबरा जाते हैं और पैसे दे देते हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए ग्राहक डिलीवरी मैन के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं.

इन परिस्थिति में करें शिकायत

  • बुकिंग के बाद भी गैस सिलेंडर डिलीवरी में देरी हो रही है.
  • एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए एक्स्ट्रा पैसे मांगे जा रहे हैं.
  • गैस सिलेंडर की डिलीवरी में किसी तरह की लापरवाही बरती गई है.
  • LPG सिलेंडर को लेकर कोई दिक्कत सामने आ रही है.
  • तय रेट से ज्यादा कीमत वसूली जा रही है.

इन नंबर पर कर शिकायत कर सकते हैं

  • ग्राहकों के लिए गैस कंपनियों ने कस्टमर केयर नंबर जारी किया है. जहां ग्राहक कॉल करके शिकायत कर सकते हैं.
  • इंडेन गैस के ग्राहकों के लिए 1800-2333-555 या 7718955555,
  • एचपी गैस के उपभोक्ताओं के लिए 1800-2333-555 या 9493602222
  • भारत गैस के कस्टमरों के लिए 1800-22-4344 या 7715012345
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PETROL; खाद्य सचिव रीना कंगाले की सफाई-प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक ,अफवाहों से बचें, ड्राई आउट पंपों पर लगातार आपूर्ति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले…

    PADDY; 31 मई तक धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की राशन वितरण, भंडारण क्षमता और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…