AWARD; विभिन्न विधा की 33 विप्र महिलाओं को दिया गया महिला शिखर सम्मान

0 वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाया

रायपुर. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का “महिला शिखर सम्मान” एवं “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन गत दिवस वृन्दावन हॉल सिविल लाईन्स में किया गया. इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से समाज में उलेखनीय कार्य हेतु चयनित 33 विप्र नारी शक्ति का शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर आतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि 1. श्रीमती शशि शर्मा अनामिका, रायपुर – साहित्य लेखन, 2. डॉक्टर चारू तिवारी, रायपुर – चिकित्सा एवं समाजसेवा, 3. श्रीमती स्मृता मिश्रा, बिलासपुर – सफल उद्यमी एवं महिला जागरण, 4. श्रीमती सरोज तिवारी, बेमेतरा – शिक्षा व समाजसेवा, 5. श्रीमती शोभिता पाठक मिश्रा, रायपुर- महिला जागरण एवं समाजसेवा 6. श्रीमती मधु तिवारी, रायपुर – साहित्य लेखन 7. श्रीमती अभिलाषा झा, भाटापारा – कला और फैशन, 8. श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, बिलासपुर – काव्य पाठ व साहित्य लेखन 9. डॉ. वर्षा शर्मा, कसडोल – शिक्षा एवं साहित्य लेखन, 10. श्रीमती उन्नति शुक्ला, रायपुर – शिक्षा व समाजसेवा, 11. श्रीमती अपर्णा तिवारी, रायपुर – शिक्षा व समाजसेवा, 12. श्रीमती सुधा शर्मा, राजिम – साहित्य लेखन, 13. श्रीमती अंकिता पाण्डेय शुक्ला, बिलासपुर – बालिका जागरण, 14. श्रीमती श्रद्धा पाठक स्वस्ति, रायपुर – साहित्य लेखन 15. श्रीमती संध्या मिश्रा, रायपुर – शिक्षा व सहित्य लेखन, 16. सुश्री तनुश्री तिवारी, रायपुर- स्वान एवं पशु सेवा, 17. श्रीमती लता शुक्ला, रायपुर – महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा 18. श्रीमती किरण शर्मा, भिलाई – शिक्षा सेवा, 19. श्रीमती सुजाता दुबे, रायपुर – कत्थक नृत्य 20. श्रीमती अनुराधा भारद्वाज, दल्लीराजहरा – संगीत एवं लोक गीत गायन 21. श्रीमती कीर्ति शर्मा, बलौदाबाजार – समाजसेवा, 22. श्रीमती करूणा दुबे, बलौदाबाजार – समाजसेवा, 23. श्रीमती मीरा तिवारी, अम्बिकापुर – मानस पाठ और धर्म, 24. श्रीमती ए. श्रीदेवी, रायपुर – समाजसेवा 25. श्रीमती पृथा शर्मा, रायपुर – जन संचार 26. श्रीमती विद्या भट्ट, रायपुर – साहित्य लेखन, 27. श्रीमती सुमन पाण्डेय, रायपुर – समाजसेवा, 28. डॉ. आस्था पाण्डेय, बलौदाबाजार – शिक्षा सेवा, 29. डॉ प्रतिभा शर्मा, रायपुर – चिकित्सा सेवा, 30. श्रीमती तारा झा, रायपुर – संस्कार संरक्षण, 31. श्रीमती अनुभा द्विवेदी, रायपुर – जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण, 32. श्रीमती प्रभा बाजपेई तिवारी, बिलासपुर – धर्म जागरण एवं समाज सेवा 33. श्रीमती पूनम तिवारी, कबीरधाम -शिक्षा सेवा के लिए अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम की अतिथि सांसद राज्यसभा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , महापौर रायपुर श्रीमती मीनल चौबे ,भाजपा प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, पुलिस अधिकारी श्रीमती अर्चना झा रायपुर एवंसहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती हेमलता शर्मा जांजगीरने दीप प्रज्जवलन एवं पूजन कर शुभारंभ किया. श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति को जागरूक कर विभिन्न रोजगार के विषय में बताया, श्रीमती मीनल चौबे ने नारी की शक्ति व स्वयं के कार्यों व चुनौतियों के बारे में बताया. श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने नारी शक्ति को नारायणी कहते हुए घर परिवार और राष्ट्र के एकता के बारे में बताया. श्रीमती अर्चना झा ने सभी नारी शक्ति के अंदर छुपे हुए हुनर को जगाने और आत्म बल बढ़ने पर चर्चा किया.

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं ने जस-गीत, भजन, कविताएं एवं  एकल – सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये. इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को भी अतिथियों ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव  डॉ. सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, नितिन कुमार झा, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेंद्र पाठक, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, सुरभि शर्मा, प्रीति मिश्रा, अभिलाषा दुबे, वीणा ठाकुर, अनामिका दुबे, लक्ष्मी राव, अनिमा शर्मा,नमिता शर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, मनीषा शुक्ला, रमेश मिश्रा, कनकलता, अरुण शुक्ला, दशरथ प्रसाद शुक्ला, अरुण शुक्ला, गणेश झा, राजेन्द्र ओझा, आदि उपस्थित थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WORKSHOP; महापौर मीनल चौबे ने कहा- जागरूकता से ही संभव है नारी सशक्तीकरण

    0 कृषि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता एवं सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला ,विशेषज्ञों ने लैंगिक भेद-भाव एवं उत्पीड़न से रक्षा के उपाय बताए, कृषि रायपुर,नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती…

    WORKSHOP; डिप्टी कमांडर डॉ.रजनीकांत सिंह ने कहा-कानून का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित कार्यसंस्कृति का निर्माण करना भी है

    0 यौन उत्पीड़न पर एक दिवसीय कार्यशाला , डॉ. रत्ना नशीने ने कहा-“अधिकारों का दुरुपयोग न करें, जागरूक बनें” नारायणपुर, लिंगो मुढ़ियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में कार्यस्थल…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम