‘सालों से फाइलों में दौड़ रही छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं, पटरी पर नहीं…’, राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में उठाई मांग

नईदिल्ली, सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं में हो रही देरी का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि- कई सालों से छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाएं फाइलों में दौड़ रही हैं, लेकिन पटरी पर नहीं उतर पा रहीं. सरकार से अनुरोध है कि इस परियोजना का निरीक्षण करवाकर इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए. यह बात सांसद राजीव शुक्ला ने राज्यसभा में कही.

सदन में उठाया रेल परियोजनाएं में देरी का मुद्दा

सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि दल्ली-राजहरा (छत्तीसगढ़) से रावघाट और वहां से आगे जगदलपुर तक की रेल परियोजना बस्तर के विकास और कनेक्टिविटी के लिए जरूरी है. खरसिया से धर्मजयगढ़ और गेवरारोड से पेंड्रारोड की नई लाइनों की घोषणा भी हुई थी, लेकिन आगे कुछ न हुआ.

वर्षों पुरानी सारंगढ़-रायपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन परियोजना का सर्वेक्षण 2010 में हुआ था

उन्होंने इसके साथ ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ और आसपास के क्षेत्रों की वर्षों पुरानी सारंगढ़-रायपुर-झारसुगुड़ा रेल लाइन परियोजना की तरफ ध्यान ले जाते हुए कहा कि इस परियोजना का सर्वेक्षण 2010 में ही कर दिया गया था, उस समय प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई 310 किलोमीटर थी, और लागत 161 करोड़ रुपए थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी यह परियोजना फाइलों से आगे नहीं बढ़ पा रही है.

काम जल्द शुरू कराने उठाई मांग

सांसद राजीव शुक्ला ने जोर देते हुए कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं है, बल्कि दो राज्यों के बीच आर्थिक व्यवस्था की पटरी है, इसलिए परियोजना का निरीक्षण करवाकर इसका काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए. उन्होंने कहा कि जैसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सभी राज्यों के लिए न्याय करते हैं, मैं सभी मंत्रियों से अनुरोध करूंगा कि वे पक्ष-विपक्ष ना देखकर विकास के लिए काम करें.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOKA SABHA; छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सीटें 11 से बढ़कर 17 हो सकती हैं ……

    नईदिल्ली, केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी में जुटी है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा की सीटों को मौजूदा 543…

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो दुसरी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां