FROUD; बीज कम्पनी ने किसानों को लागाया चूना,पौने चार करोड का भुगतान बकाया, मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

रायपुर, सिकंदराबाद तेलंगाना के कावेरी बीज कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ के 133 किसानों एवं मजदूरों के साथ किये गए धोखाधड़ी और पौने चार करोड का बकाया भुगतान नहीं मिलने से आठ महीने से परेशान किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को चंद्राकर समाज के कार्यक्रम में परागॉव पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन दिया।

गौरतलब है कि वर्ष 2024–25 के रबी सीजन में कावेरी बीज कम्पनी सिकंदराबाद तेलंगाना द्वारा किसानों की भूमि लीज (रेग) पर लेकर बीज उत्पादन कराया गया, मजदूरों से कड़ी मेहनत कराई गई, मशीनरी का उपयोग कराया गया  लेकिन आज तक मेहनताना और लीज राशि का भुगतान नहीं किया गया।
कुल बकाया मूल राशि ₹3,23,26,388/- (अक्षरी तीन करोड़ तेइस लाख छब्बीस हजार तीन सौ अठ्यासी रुपये) और मजदूरों का मेहनताना 789500 रूपये है जिसका जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक 2% मासिक ब्याज जोड़ने पर कुल बकाया राशि ₹3,8414430/- (अक्षरी तीन करोड़ चौरासी लाख चौदह हजार चार सौ दस रुपये) हो चुकी है।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, प्रभावित किसानों कृष्ण कुमार चंद्राकर, रोशन चंद्राकर,  भीखम चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर,  आदि ने कहा कि यह केवल आर्थिक मामला नहीं है, यह किसानों और मजदूरों की मेहनत, सम्मान और जीवन से जुड़ा प्रश्न है। भुगतान न मिलने के कारण कई परिवार कर्ज में डूब चुके हैं, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, और आजीविका संकट में है। शासन-प्रशासन से बार-बार निवेदन करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MANGO FESTIVAL;सांसद बृजमोहान बोले-गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत,उत्कृष्ट प्रादर्शाें को पुरस्कार

    0 कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापन रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज यहां समापन करते हुए सांसद…

    FERTILIZER; खाद वितरण में गड़बड़ी पर कोरबा जिले में 8 केंन्द्र सील, 28 को नोटिस, जांजगीर-चांपा जिले में 2638 बोरी खाद जब्त

    रायपुर, किसानों को सही दाम और गुणवत्तापूर्ण खाद दिलाने के लिए प्रदेश में उर्वरक निरीक्षकों की टीमें लगातार विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। कोरबा जिले में 1…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…