HC; रामावतार जग्गी हत्याकांड की हाईकोर्ट में एक अप्रैल को होगी अंतिम सुनवाई

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड केस एक बार फिर सुर्खियों में है. हत्याकांड एक बार फिर हाई कोर्ट में रिओपन हो गया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में इस केस की सुनवाई हुई. ये सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई है. डिवीजन बेंच ने केस की अंतिम सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है.

राज्य सरकार ने CBI को सौंपी थी जांच

रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों ने सजा के खिलाफ अपील की थी. लेकिन डिवीजन बेंच ने 2 साल पहले रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों की अपील को खारिज कर दिया था और सजा को बरकरार रखा था. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की अपील को स्वीकार कर लिया था. इसके साथ ही मामले को फिर से छ्त्तीसगढ़ हाई कोर्ट में भेज दिया था.

अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी फिर बने आरोपी

हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी समेत कई लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप था. लेकिन सबूतों की कमी के कारण कोर्ट ने अमित जोगी को बरी कर दिया था. लेकिन कानून को जानने वालों का कहना है कि केस रिओपन होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी एक बार फिर से आरोपी हो गए हैं और उन्हें कोर्ट से जमानत लेनी होगी.

राज्य सरकार ने CBI को सौंपी थी जांच

हत्याकांड में पुलिस की शुरुआती जांच सही से ना होने का आरोप लगा था. पुलिस पर पक्षपात करन का आरोप लगा था. इसके बाद प्रदेश सरकार ने जांच को CBI को सौंपा था. जब सीबीआई ने जांच की तो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी समेत कई लोगों पर हत्या की साजिश के आरोप लगे थे. फिलहाल एक बार फिर से रामावतार जग्गी हत्याकांड केस हाई कोर्ट में रिओपन हो गया है. जिसको लेकर अब अंतिम सुनवाई एक अप्रैल में होनी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘आपकी समझ पर शर्म आती है…,’ मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में भयंकर गुस्से में सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई के दौरान पुलिस को लगाई जबरदस्त फटकार

    नईदिल्ली, हरियाणा के गुरुग्राम में चार वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस की कार्यशैली ने सुप्रीम कोर्ट को गुस्से में ला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चार…

    SC; राज्य सरकार की SLP को सुको ने खारिज की, CGPSC 2021 चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग देने का रास्ता साफ

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2021 परीक्षा से जुड़े बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम