WORKSHOP; महापौर मीनल चौबे ने कहा- जागरूकता से ही संभव है नारी सशक्तीकरण

0 कृषि विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता एवं सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला ,विशेषज्ञों ने लैंगिक भेद-भाव एवं उत्पीड़न से रक्षा के उपाय बताए, कृषि
रायपुर,नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और वांग्मय में स्त्रियों को विशिष्ट स्थान प्रदान किया गया है। नवरात्रि पर्व में नौ दिनों तक नव दुर्गा का रूप में नारी शक्ति की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि स्त्रियां किसी भी मामले में पुरूषों से कम नहीं है और वह हर एक काम कर सकती है जो पुरूष कर सकते हैं। बस उन्हें अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा और अपनी सामर्थ्य दुनिया को दिखानी होगी। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा तथा लैंगिक असमानता, भेद-भाव और उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज बुलंद करनी होगी।

कल यहां इदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला “उड़ानः जागरूकता से सशक्तीकरण” में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा तथा लैंगिक असमानता, भेद-भाव और उत्पीड़न के विरूद्ध आवाज बुलंद करनी होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि आज का युग नारी सशक्तीकरण का युग है जहां महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी कर रही हैं और उनके बराबर ही सफलता अर्जित कर रही हैं। डॉ. चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं की संख्या बालकों की संख्या के लगभग बराबर है। इसी तरह आज बड़ी संख्या में महिला प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में महिला सुरक्षा और समानता के लिए बहुत अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं और यहां का वातावरण महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति रूचि वर्मा सहायक पुलिस कमिश्नर ने भारतीय न्याय सहिता में महिलाओं की सुरक्षा, समानता तथा लैंगिक भेद-भाव एवं उत्पीड़न हेतु किए गए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुश्री नलिनी शर्मा आहार एवं योग विशेषज्ञ ने महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा एवं आहार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। डॉ. रोली तिवारी प्राध्यापक शिक्षा मनोविज्ञान विभाग पं. रवि शंकर विश्वविद्यालय ने महिलाओं की मनोवैज्ञानिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य तथा मानसिक सबलीकरण पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला के प्रारंभ में महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. दीप्तीमयी दास ने विश्वविद्यालय में महिलाओं की लैंगिक समानता तथा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए कार्यशाला की रूप-रेखा प्रतिपादित की। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने विश्वविद्यालय में महिला समानता एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOVE;प्यार का कोई मजहब नहीं, मुस्लिम महिला जेलर ने पूर्व कैदी से रचाई शादी, बजरंग दल ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

     केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह से प्रेम विवाह कर भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश की है। जेल…

    HARI KIRTAN; अष्टपहरी नामयज्ञ संकीर्तन राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 मई को,कलश यात्रा 8 को निकलेगी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…