ACCIDENT; श्रद्धालुओं से भरी बस चट्टान से टकराई, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, हरिशंकर दर्शन करने निकले थे

भुबनेश्वर, उडीसा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशपल्ला थाना क्षेत्र के टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। मृतकों में बस चालक के साथ चार महिलाएं शामिल हैं। उनकी पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है। सभी मृतक बरहमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह निजी बस बरहमपुर से करीब 40 श्रद्धालुओं को लेकर हरिशंकर यात्रा के लिए निकली थी। हनुमान घाटी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग मलबे में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही दशपल्ला और बानिगोछा पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कर्मियों ने गैस कटर की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन्य प्राणी का शिकार करने बिजली तार बिछाते दो युवक गिरफ्तार,एंटी पॉचिंग टीम की कार्यवाही

    बलौदाबाजार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अकलतरा परिसर कक्ष क्रमांक 120 में छापेमारी कर 11 केवी विद्युत लाईन में हुकिंग कर विद्युत करंटयुक्त तार का जाल बिछाकर वन्यप्राणियों के शिकार की कोशिश…

    HC; ‘शादीशुदा पुरुष का बालिग के साथ लिव-इन में रहना जुर्म नहीं’,हाईकोर्ट ने कहा- सामाजिक सोच के आधार पर मुकदमा नहीं चला सकते

    प्रयागराज, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर बड़ा आदेश सुनाया है. कोर्ट ने शादीशुदा पुरुष के बालिग महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने को अपराध नहीं माना…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम