‘बजरंग बली के नाम पर गुंडागर्दी ठीक नहीं’; छत्तीसगढ में बजरंग दल को बैन करने सीएम का विचार

रायपुर, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गयी है। जिसके बाद इसे लेकर देशभर में जमकर सियासत हो रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल को बैन करने की सोचेंगे। अभी कर्नाटक की समस्या के हिसाब से वहां बैन करने की बात कही गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बजरंग दल को बजरंग बली से जोड़े जाने को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी जो चीज पाकिस्तान की है। उसे भारत का बता देते हैं। यहां बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कही गयी है, बजरंग बली पर नहीं।

उन्होनें कहा कि ये बजरंगबली के नाम से ये गुंडागर्दी कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। छत्तीसगढ़ में भी बजरंग दल ने गड़बड़ करने की कोशिश की तो हमने ठीक भी कर दिया और बैन करने की जरूरत पड़ी तो यहां भी सोचेंगे।

बजरंग दल को ठीक कर देने की धमकी दुर्भाग्यपूर्ण

इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ने कहा है कि बजरंग दल हमेशा बजरंग बली की तरह चिरंजीवी रहेगा। ऐसे बयानों से कांग्रेस का फिर एक बार हिंदू विरोधी चारित्र सामने आया है। वे सनातन धर्म और उनके रक्षकों से नफरत करते है। बजरंग दल को ठीक कर देने की धमकी दुर्भाग्यपूर्ण है।

  • Related Posts

    POLITICS; बड़े भाई गुरु ढालदास के कांग्रेस प्रवेश पर बोले मंत्री खुशवंत साहेब-कांग्रेस परिवार और समाज को बांटने की राजनीति कर रही

    0 भाजपा के बड़े नेता सरकार से नाराज! डॉ. चरणदास महंत बोले- मंत्री कंबल ओढ़कर घी पी रहे, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट…

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर