WAR; सरकारी निर्माण कार्यों पर संकट के बादल ,डामर और टाइल्स की किल्लत से निर्माण ठप होने के कगार पर

0 छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसो. ने 10 अप्रैल को बुलाई प्रदेश के ठेकेदारों की बैठक

रायपुर. ईरान युद्ध का असर सबसे अ​धिक सरकारी निर्माण कार्यों पर पड़ता हुआ दिख रहा है। टेंडर स्वीकृति के बाद से निर्माण सामग्री का रेट तेजी से बढ़ने के कारण कार्य ठप होने के कगार पर है। क्योंकि डामर और टायल्स की किल्लत छत्तीसगढ़ में ज्यादा है। ऐसे में प्रदेशभर के ठेकेदार पीडब्ल्यूडी और पीएम सड़क योजना से बनने वाले सड़कों का काम बंद करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि डामर क्रूड ऑयल से बनती है, जिसकी कीमत 50 हजार टन से अब 84 हजार टन तक पहुंच गई है। वहीं गैस की कमी के कारण टाइल्स को लेकर भी किल्लत की ​िस्थति है। ऐसे में दोहरी मार पड़ने से छत्तीसग़ढ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने 10 अप्रैल को अपनी कोर कमेटी की बैठक में निर्माण बंद कर देने का बड़ा  ऐलान कर सकता है।

इस समय राजधानी सहित प्रदेश में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं। गर्मी के सीजन में ही सबसे अ​धिक डामरीकरण के कार्य होते हैं। वहीं सरकारी भवनों का काम भी प्रभावित हो रहा है। जबकि टेंडर स्वीकृति के दौरान निर्माण सामग्री के रेट सामान्य था, लेकिन हर चीज में 20 से 25 प्रतिशत तक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में निर्माण कार्य कराना संभव नहीं हो पा रहा है। सड़कों का डामरीकरण ठप होने के कगार पर है, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर काफी प्रभावित हुआ है। लोहा की कीमत बढ़ने से ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण पूरा कराने में दिक्कत है। इसका सीधा असर निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के साथ ही ठेकेदारों के आ​र्थिक ​िस्थति पर पड़ रहा है। ऐसे में सभी निर्माण कार्यों की निविदाएं जो स्वीकृत की जा चुकी हैं, उन सभी का रेट रिवाइज करने की जरूरत हैं। इस संबंध में राज्य शासन से गुहार लगाने की तैयारी की जा रही है।

कोर कमेटी की बैठक में होगा फैसला
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के अनुसार सरकारी निर्माण कार्यों के टेंडर दरों की अपेक्षा सामग्रियों के रेट काफी बढ़े हैं। सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को डामर का स्टॉक नहीं मिल रहा है। ऐसी ​िस्थति में एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक 10 अप्रैल को आहूत किया है, जिसमें प्रदेशभर से ठेकेदार शामिल होंगे। बैठक में सुझाव और विस्तृत चर्चा करने के बाद फैसला लेंगे।

कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी एक नजर में
सामग्री           पहले     और         अब
स्टील             5500 ​क्विं               65 00 ​क्विं
सीमेंट             260 रु. बोरी           290 रु. बोरी
डामर               50 हजार टन          84 हजार टन
एल्मुनियम पार्ट     320 रु. किलो      435 रु. किलो
गिट्टी                    22 रु. फीट            40-42 रु. फीट 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; फर्नीचर घोटाले में लेखपाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 20,000 पन्नों का चालान पेश

    अंबिकापुर.  राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के फर्नीचर घोटाले में 10 साल बाद 10 आरोपियों के खिलाफ 20000 पन्नों का चालान पेश किया है.  इस…

    PRESIDENT; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियां लोकभवन में भी

    रायपुर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर  आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा