GPS; पति ने चप्पल में लगाया था जीपीएस, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पटना, बिहार की राजधानी पटना के एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पकड़ने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि उसे सुनकर हर कोई हैरान है. युवक को जब शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती है, तो उसने पत्नी के चप्पल में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. जैसे ही पत्नी अपने प्रेमी से मिलने पहुंची. युवक ने रंगेहाथ धर दबोचा.

प्रेमी-प्रेमिका को लेकर इन दिनों कई खबरें आती हैं. लेकिन पटना में तो पति ने बेवफा पत्नी को पकड़ने के लिए अलग ही तरीका ढूंढ निकाला. जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ का है, जहां एकता नगर में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था लेकिन वह कभी पकड़ नहीं पाया. इसलिए हमेशा चुप रहा. इसी दौरान उसके दिमाग में अचानक से ख्याल आया कि क्यों न चप्पल में जीपीएस सिस्टम लगा दिया जाए, ताकि पत्नी के बारे में पता लगा सकें. ठीक वैसा ही किया, जैसा उसने सोच रखा था.

प्रेमी के साथ पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा

एक दिन युवक ने अपनी पत्नी का चप्पल लिया और उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा दिया. शनिवार के दिन जब पत्नी घर से निकली तो वह उसका लोकेशन ट्रैस करने लगा. पत्नी को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई ऐसा भी कर सकता है. इसलिए उसने ध्यान नहीं दिया और घर से निकलते ही सीधे प्रेमी के पास पहुंच गई. पीछे से पति भी लोकेशन ट्रैस कर पहुंचा और रंगेहाथों पकड़ लिया. इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो पुलिस तक पहुंच गया.

थाने में पुलिस ने कराई सुलह

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा, तो प्रेमी के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. इस दौरान पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया. इस दौरान थाने में भी काफी देर तक हाई बोल्टेज ड्रामा चलता रहा. हालांकि, बाद में तीनों के बीच समझौता हो गया और सभी को पुलिस ने छोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

    रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास…

    HC;फ्लिपकार्ट को बड़ा झटका, मर्डर केस में FIR रद्द करने वाली याचिका खारिज, आरोपियों ने ऑनलाइन मंगाया था चाकू

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने फ्ल‍िपकार्ट के अधिकारियों द्वारा दायर की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’