EPFO;हायर पेंशन का विकल्प चुनने की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

नईदिल्ली, हायर पेंशन के लिए अप्लाई करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हायर पेंशन (Higher Pension) के लिए आखिरी डेट 3 मई निर्धारित की थी, जिसे अब इसे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब इसके लिए 26 जून, 2023 तक अप्लाई किया जा सकता है। अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को हायर पेंशन का ऑप्शन चुनने के लिए वक्त मिल जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने कहा है कि EPFO को हायर पेंशन ऑप्शन चुनने के लिए अब तक 12 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। पहले इसके लिए 3 मई, 2023 तक आखिरी डेट रखी गई थी, लेकिन इसकी डेडलाइन को बढ़ाने के लिए कई आवेदन मिले। बाद में ये फैसला लिया गया कि योग्य व्यक्तियों को ज्यादा से ज्यादा मौके देने के लिए इसकी डेडलाइन को बढ़ाया जाए और अब इसे 26 जून, 2023 तक कर दिया गया है।

कौन होंगे हायर पेंशन के लिए पात्र?

EPFO सर्कुलर के मुताबिक, वो कर्मचारी जिनकी बेसिक सैलरी और डीए 15,000 रुपए से कम है, वे चाहें तो हायर पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जिन कर्मचारियों ने 5,000 रुपए या 6,500 रुपए की तत्कालीन वेतन सीमा से ज्यादा सैलरी में अंशदान किया था और EPS-95 के सदस्य होने के दौरान संशोधित योजना के साथ EPS के तहत ऑप्शन चुना था, वे सभी हायर पेंशन के लिए पात्र होंगे।

हायर पेंशन पाने के लिए करना होगा ये काम

1- EPFO से होगा वेरीफिकेशन :

नए सर्कुलर के मुताबिक, ज्वॉइंट एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने के बाद EPFO की तरफ इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बाद एम्प्लॉयर की ओर से सैलरी डिटेल्स देने के बाद इसे EPFO के पास मौजूद आंकड़ों से सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन होने के बाद EPFO बकाया रकम की गणना करेगा। इसके बाद पैसे को जमा या ट्रांसफर करने के लिए आदेश जारी करेगा।

2- गलत हुई जानकारी तो मिलेगा सुधारने का मौका :

अगर EPFO के पास मौजूद आंकड़ों और एम्प्लॉयर या फिर कर्मचारी की तरफ से दी गई जानकारी मेल नहीं खाती है, तो इसके लिए सर्कुलर में साफ कहा गया है कि EPFO की ओर से नियोक्ता और कर्मचारी/पेंशनभोगी को सूचना दी जाएगी। इस दौरान उसे एक महीने के भीतर सही जानकारी देने का मौका मिलेगा।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच