ACCIDENT; वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,हालात नियंत्रण में

0 हादसे में 10 मजदूरों की मौत, कई घायल, प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज

रायपुर, छत्तीसगढ के सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए राहत-बचाव कार्य प्रभावी ढंग से शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है तथा कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्लांट के साअमने विरोध प्रदर्शन के बावजूद जिला प्रशासन ने हालात नियंत्रण में होने का दावा किया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय कर घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत और उपचाहर कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; छत्तीसगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, फूंक से नहीं अब गंध से ही पकड़े जाएंगे चालक,हाईटेक मशीनों से होगी जांच

    रायपुर, सड़कों पर बढ़ती रफ्तार और नशे के खतरनाक मेल को रोकने के लिए राज्य पुलिस अब हाईटेक तरीके अपनाने जा रही है. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और शराब…

    CRIME; महिला IAS अफसर पर 95 लाख की ठगी का आरोप! जमीन दिलाने के नाम पर बड़ा खेल

    भुबनेश्वर, ओडिशा राज्य गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत IAS अधिकारी पर जमीन दिलाने का फर्जी वादा करके एक व्यक्ति से 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……