WEATHER; मैदानी इलाके में बिलासपुर सबसे गर्म, बस्तर में बारिश से तापमान 20 डिग्री तक गिरा

 रायपुर, मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बस्तर में पिछले तीन दिनों से हर शाम हो रही बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया है. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया है. इससे लोगों को गार्मी से राहत तो मिली लेकिन किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है.

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में अगले 3 घंटे तक बारिश की संभावना जताई है. मौसम का ही असर है कि आज सुबह जहां तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच गया. इससे मौसम सुहाना जरूर हुआ है, लेकिन किसानों की मुसीबत बढ़ गई है. लगातार बारिश से टमाटर और मक्के की फसल बर्बाद होने के कगार पर है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा. वहीं संग्रहण केंद्रों में रखे धान के भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है.

आने वाले दिनों में ग्रीष्म लहर की आशंका

बात करें प्रदेश की तो मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य इलाकों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है, जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के क्रम में आ जाएगा. वहीं आगामी 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की आशंका जताई गई है.

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41 डिग्री, बिलासपुर में 43 डिग्री, पेंड्रारोड में 40 डिग्री, जगदलपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 41.8 डिग्री और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 28.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27 डिग्री, अम्बिकापुर में 23.2 डिग्री, जगदलपुर में 24.9 डिग्री और दुर्ग में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा