SUICIDE; पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जय साहू के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है. जय को पूर्व विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू का बेटा बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बड़े भाई ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक जय साहू ने कमरे के दरवाजे को अंदर से लॉक लिया था. रिपोर्ट के मुताबिक जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोला तो बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा डराने वाला था. जय साहू का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस के अनुसार पूरी घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

पत्नी ने लगाया आरोप

मृतक जय साहू की पत्नी किरण साहू ने गंभीर आरोप लगाया हैं. उन्होंने कहा कि जेठ उन्हें मारने की धमकियां दिया करते थे. प्रॉपर्टी के नाम पर मारने की धमकी दिया करते थे. किरण साहू ने आगे कहा कि ट्रेडिंग में 13 लख रुपए लगाए थे जो कि हार चुके थे. इससे पहले भी कई लाख रुपये ट्रेडिंग के नाम पर हार चुके हैं.

पारिवारिक विवाद आया सामने

परिवार के सदस्यों ने जय साहू की पत्नी किरण पर भी आरोप लगाए हैं. सदस्यों का कहना है कि किरण ने जय के हिस्से की 1.36 करोड़ रुपये की संपत्ति बेच दी और पैसे अपने पास रख लिए. परिजनों के मुताबिक पत्नी दो सप्ताह पहले छोड़कर चली गई थी जिससे जय साहू तनाव में थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…