रायपुर, अभनपुर ब्लॉक सेन समाज के नेतृत्व में रायपुर जिला स्तरीय सेन जयंती 5 मई को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाने के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी का बैठक आहूत की गई, जिसमें अभनपुर के वार्ड क्रमांक एक में बने हुए सेन मंगल भवन के प्रांगण में जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है, इसकी तैयारी के लिए पदाधिकारी को जिम्मेदारी बांटी गई। कार्यक्रम 5 मई दिन मंगलवार को होगा।
अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष लीलाराम सेन एवं रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर तथा सचिव शत्रुघ्न सेन ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रातः 9:00 बजे हेमंत ,संगम सेन द्वारा भेंट किए गए सेन जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी एवं 11:00 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम बालक बालिका द्वारा किया जाएगा। विभिन्न विषय पर चर्चा कर कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अतिथियों का स्वागत वंदन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक इंद्र कुमार साहू होंगे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्रसेन गहिरवारे, बलविंदर सिंह गांधी , भारत बेस , नारायण प्रसाद, सुशील कौशिक, छत्तीसगढ़ हेयर गुरु राज श्रीवास होंगे।
जिला के अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर एवं तहसील अध्यक्ष लीलाराम सेन तथा सचिव शत्रुघ्न सेन ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संबंधित प्रतिभाओं को सम्मान किया जाएगा, तथा समाज में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था प्रभारी राजू श्रीवास, शैलेंद्र सेन,भरत सेन, एवं सदाराम सेन को बनाया गया, मंच व्यवस्था शेखर सेन, जीतू सेन एवं पारस सेन , को दिया गया, अतिथियों का आगमन एवं सम्मान व्यवस्था प्रभारी चंद्रशेखर सेन,गोलू सेन एवं भूपेश सेन रहेंगे,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी लोकेश कुमार, भूषण सेन, तथा लक्की सेन होंगे। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए बलराम सेन, बुद्धि नंदन सेन, जीवन सेन ,गुनेश्वर सेन, को प्रभारी बनाया गया।







