माना एयरपोर्ट से रोजाना 28 से 30 उड़ानें संचालित; एक वर्ष में 22 लाख 80 हजार यात्रियों की हुई आवाजाही

रायपुर ,  स्वामी विवेकानंद विमानतल में इन दिनों उड़ानों की आवाजाही के साथ ही हवाई यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। रोजाना रायपुर विमानतल से औसतन 28 से 30 उड़ानें संचालित होती है। बीते एक वर्ष में यानि अप्रैल 2022से लेकर मार्च 2023 तक रायपुर विमानतल से कुल 22 लाख 80 हजार यात्रियों की आवाजाही हुई। वित्तीय वर्ष 2021-22 में रायपुर विमानतल से कुल1463661 यात्रियों की आवाजाही हुई् और 15237 फ्लाइटें उड़ी। इस प्रकार आठ लाख 16 हजार 339 हवाई यात्री ज्यादा उड़े और 4153 उड़ानों की आवाजाही ज्यादा हुई।

जानकारी के अनुसार रायपुर विमानतल में आने वाले दिनों चार नए पार्किंग वे बनाए जा रहे है। दिसंबर आखिरी तक इनके पूरे होने की संभावना है। इसके बन जाने के बाद रायपुर विमानतल में एक साथ 13 उड़ानें खड़े हो सकती है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए एक एयरोब्रिज भी बनाया जा रहा है। इस एयरोब्रिज के शुरू होने के बाद रायपुर विमानतल में तीन एयरोब्रिज हो जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले दिनों में रायपुर से जयपुर उड़ान शुरू होने के भी संकेत है।

विमानतल को नहीं मिल रहे कारोबारी समूह

रिटेल व फास्टफूड सेंटर खोलने के लिए रायपुर विमानतल अथारिटी को कारोबारी संस्थान नहीं मिल पा रहे है। बताया जा रहा है कि विमानतल अथारिटी ने इसके लिए आवेदन मंगाए थे और दो बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। पहले 13 अप्रैल आवेदन की आखिरी तारीख थी,इसके बाद इसे 20 अप्रैल तक बढ़ाया गया और फिर 30 अप्रैल तक तारीख बढ़ाई गई। बताया जा रहा है कि अभी तक विमानतल को रिटेल व फास्टफूड सेंटर के लिए कारोबारी समूह नहीं मिल पाए है।

  • Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’