NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पिछले साल से वीडियोग्राफी की शुरुआत की थी। अभ्यर्थियों को 3 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।

एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्रों में खड़े होकर वीडियोग्राफी करानी होगी। इससे कोई छात्र इनकार भी नहीं कर सकता। बताया जा रहा है कि ये कवायद इसलिए भी की जा रही है कि काउंसलिंग के दौरान अगर गड़बड़ी की शिकायत आए तो इस वीडियो से मिलान किया जाएगा। दरअसल कई बार शिकायतें आती हैं कि परीक्षा किसी छात्र ने दी और काउंसलिंग में दूसरे अभ्यर्थी ने हिस्सा लेकर दाखिला ले लिया। इस बाद प्रदेश में 42 हजार से ज्यादा छात्र नीट यूजी देंगे।

राजधानी में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे। यही नहीं कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां पर परीक्षा की निगरानी की जाएगी। हर जिले में कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई है। जिसकी निगरानी में परीक्षा होगी। कमेटी की जिम्मेदारी है कि पेपर लीक न हो। फर्जी छात्र परीक्षा देने न पहुंचे, इसका भी ख्याल रखना होगा। दोपहर 2 से होने वाली परीक्षा के लिए 11 बजे पहुंचना होगा

परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे सेंटरों में पहुंचना होगा। अभी तक सीबीएसई के निजी स्कूलों को सेंटर बनाया जाता था, लेकिन 2024 में परचा लीक कांड के बाद व्यवस्था बदली गई है। इस बार शासकीय स्कूल-कॉलेजों, यूटीडी, आईआईटी, एनआईटी व बड़े कॉलेजों को सेंटर बनाया जाएगा। पिछले साल दूसरे राज्यों में जो भी पेपर लीक हुए, वे सभी निजी स्कूल थे।

2730 सीटाें पर एडमिशन की संभावना, 5 नए कॉलेज बढ़ेंगे

प्रदेश में 2026-27 सत्र के लिए एमबीबीएस की 2730 सीटों पर प्रवेश होने की संभावना है। इस साल 5 सरकारी व एक निजी कॉलेज को मान्यता मिलने की संभावना है। 5 सरकारी कॉलेजों में 50-50 के हिसाब से 250 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, निजी कॉलेज ने एमबीबीएस की 150 सीटों के लिए आवेदन किया है। नए सत्र में 6 मेडिकल कॉलेज खुल सकते हैं और एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ने की संभावना है।

सीटें 2330 से बढ़कर 2730 हो जाएगी

इससे कुल सीटें 2330 से बढ़कर 2730 हो जाएगी। सीटें बढ़ने से कट ऑफ मार्क्स गिरेगा। नए सत्र में बस्तर संभाग में एक और सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू होने की संभावना है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम में कॉलेज खुलेगा। इसके अलावा कवर्धा, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़, जशपुर सरकारी तथा रायपुर में निजी मेडिकल कॉलेज खुलने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…