SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश

महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा सत्रहवें चक्र के अंतर्गत 16 अप्रैल  से 15 सितंबर 2026 तक 11 विषय क्षेत्रों में कुल 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों की जानकारी एवं नामांकन हेतु विद्यार्थी और शिक्षकhttps://ciet.ncert.gov.in/initiative/moocs-on-swayamपर अवलोकन कर सकते हैं।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का SWAYAM पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही संबंधित विषयों के शिक्षकों को भी इन पाठ्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित करने कहा गया है। विद्यालय स्तर पर SWAYAM पाठ्यक्रमों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…