MURDER; राजधानी में युवक का अपहरण, गला दबाकर कर की हत्या, फिर शव को गटर में छिपाया, नदी में मिली बाइक

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अपहरण कर कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और उसके शव को गटर (मेनहोल) में डालकर ऊपर से ढक्कन लगा दिया। इसके बाद युवक की बाइक को शहर से दूर नदी में फेंक दिया। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है।

आज ही परिजनों ने की थी अपहरण की शिकायत

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान निरंजन पाल के रूप में हुई है। मृतक के अपहरण की शिकायत परिजनों ने आज ही तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई थी। इसी बीच युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक का काशीराम नगर इलाके से अपहरण किया और उसे कमल विहार के सेक्टर-13 में ले गए। यहां सुनसान इलाके में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने पहचान छिपाने के इरादे से मृतक के कपड़े उतारकर जला दिए और शव को मेनहोल में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया।

मृतक की बाइक नदी में फेंकी, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक की बाइक को भी ठिकाने लगाने की कोशिश की। उसकी बाइक को मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नदी में फेंक दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।

दो संदेही हिरासत में

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मेनहोल से युवक का शव बरामद किया। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले का खुलासा जल्द ही पुलिस कर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; कुएं में गिरने से दो दोस्तों की मौत, शराब के नशे में धुत थे..

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कुएं में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। दोनों के शव सीतापुर थाना क्षेत्र के…

    AACCIDENT; भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं,सडक हादसे में दो बच्चों समेत 4 की मौत

    दुर्ग, भाई दूज के त्योहार पर छत्तीसगढ के कवर्धा जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बनिया के पास…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत