HARI KIRTAN; राजधानी रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में हरीनाम संकीर्तन नामयज्ञ 9 एवं 10 मई को,छह कीर्तन मंडलियां आमंत्रित

रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ सेवा समिति रायपुर द्वारा आयोजित इस हरीनाम संकीर्तन नामयज्ञ में छह कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। संकीर्तन नामयज्ञ की तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मंदिर के ट्रस्टी विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में यह पहला आयोजन है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 8 मई की शाम कलश यात्रा के साथ समस्त देवी-देवताओं के आवाहन पश्चात दुसरे दिन 9 मई को नाम उच्चारण किया जाएगा । 10 मई को आठ प्रहरों के अनवरत अखंड नामजपन के पश्चात् पूर्णाहुति ,बैठकी कीर्तन,महाप्रसाद संपन्न होंगा। अतः इस ईश्वरीय अनुष्ठान में सहभागी होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भागी बनने की अपील समिति द्वारा की गयी है।

आयोजकों ने बताया कि तारक मंत्र के गायन के लिए इस वर्ष संकीर्तन मंडली -श्री राधे कीर्तन मंडली गौरटेक, सरायापाली, कीर्तन मंडली बीजेपुर सांकरा, लिपासपाली झारसुगुडा उडीसा, केंदूडीही झारसुगुडा, हिर्लीपाली बरगढ एवं कुर्ला बरगढ उडीसा की मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी के लिए कल शाम बैठक हुई इसमें आयोजन समिति के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ता भक्तवृन्द मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HARI KIRTAN; अष्टपहरी नामयज्ञ संकीर्तन राजधानी रायपुर में 9 एवं 10 मई को,कलश यात्रा 8 को निकलेगी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 9 और 10 मई को अष्टप्रहरी नामयज्ञ संकीर्तन का अनुष्ठान किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ…

    SEN JAYANTI; सेन जयंती 5 मई को,पदाधिकारी को दी गई जिम्मेदारी, विधायक करेंगे नए भवन का उद्घाटन

    रायपुर, अभनपुर ब्लॉक सेन समाज के नेतृत्व में रायपुर जिला स्तरीय सेन जयंती 5 मई को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाने के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारी का बैठक आहूत…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…