NEET; मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में CBI ने दर्ज किया केस, जयपुर से शुरू हुई जांच, खुली नेटवर्क की परतें

नईदिल्ली, देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को आखिरकार रद्द कर दिया गया है. राजस्थान में सामने आए कथित गेस पेपर लीक विवाद और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा कैंसिल कर दी है. अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी.इस फैसले से 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित NEET परीक्षा दी थी. NTA का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद यह कदम उठाना जरूरी हो गया था.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और शुरुआती जांच में यह संकेत मिले कि परीक्षा प्रक्रिया से समझौता हो सकता है.राजस्थान में एक कथित गेस पेपर के वायरल होने के बाद मामला तेजी से बढ़ा. जांच एजेंसियों का दावा है कि परीक्षा से पहले छात्रों के बीच करीब 410 सवालों वाला प्रश्न बैंक घूम रहा था. इनमें से लगभग 120 सवाल असली परीक्षा से काफी मिलते-जुलते बताए गए.इसी के बाद NTA ने कहा कि उपलब्ध सबूतों और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट को देखते हुए परीक्षा को जारी रखना उचित नहीं होगा. एजेंसी के अनुसार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.

हाईटेक तरीके से लीक हुआ पेपर लीक

जांच एजेंसियों के मुताबिक इस बार पेपर लीक पारंपरिक तरीके से नहीं बल्कि हाई-टेक सिस्टम के जरिए किया गया. सूत्रों के अनुसार प्रश्नपत्र को मोबाइल कैमरे से नहीं बल्कि हाई-डेफिनिशन पोर्टेबल स्कैनर से स्कैन किया गया था. इसके बाद स्कैन कॉपी टेलीग्राम और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में भेजी गई.

जांच में “Private Mafia” नाम का एक नेटवर्क सामने आया है, जिसमें करीब 400 सदस्य बताए जा रहे हैं. ग्रुप में केवल लीक पेपर अपलोड करने की चेतावनी लिखी गई थी. एजेंसियां अब इस बात की भी जांच कर रही हैं कि नासिक के बाहरी इलाके में एक “शैडो सर्वर” इस्तेमाल किया गया था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक छोटे IT स्टार्टअप की लीज लाइन का उपयोग डेटा ट्रांसफर छुपाने के लिए किया गया. इसके अलावा एक निजी कुरियर कंपनी के कर्मचारी पर भी शक है, जिसने कथित तौर पर सुरक्षित ट्रंक तक करीब 30 मिनट का एक्सेस दिलाने में मदद की.

नासिक से शुरू हुई पेपर लीक की पूरी चेन

सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि पेपर की पहली डिजिटल कॉपी महाराष्ट्र के नासिक में बनाई गई थी. बताया जा रहा है कि नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस में प्रश्नपत्र कॉपी किया गया. वहां से यह पेपर हरियाणा पहुंचा, जहां गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक इसे पहुंचाया गया. इसके बाद पेपर जयपुर लाया गया और फिर जमवारामगढ़ होते हुए सीकर तक पहुंचा. जांच एजेंसियों का दावा है कि सीकर से यही पेपर जम्मू-कश्मीर, बिहार और केरल तक फैलाया गया.

: पेपर लीक मामले में 15 से अधिक हिरासत में

राजस्थान SOG ने अब तक करीब 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. जांच में दो नाम सबसे अहम बताए जा रहे हैं- मनीष यादव और राकेश मंडावरिया. सूत्रों के अनुसार मनीष यादव को जयपुर से हिरासत में लिया गया, जबकि राकेश मंडावरिया का संबंध सीकर के एक कंसल्टेंसी सेंटर से बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि मनीष यादव ने लीक हुए सवालों में दूसरे सवाल मिलाकर एक “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया था, ताकि शक कम हो और छात्रों को वही पढ़ाया जा सके.

 90 में से 90 सवाल पाए गए हूबहू मैच

NEET UG 2026 परीक्षा खत्म होने के बाद सबसे पहले सोशल मीडिया और कुछ कोचिंग सर्किल में वायरल हुए “गेस पेपर” ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा. शुरुआती जांच में सामने आया कि वायरल सवाल और असली परीक्षा के प्रश्नों में चौंकाने वाली समानता थी. सूत्रों के मुताबिक बायोलॉजी के 90 में से 90 सवाल हूबहू मैच पाए गए, जबकि केमिस्ट्री के 46 में से 35 सवाल एक जैसे मिले. कई सवालों में लाइन, कॉमा और शब्द तक नहीं बदले गए थे. इसी के बाद राजस्थान SOG ने पूरे मामले की जांच शुरू की.

 सीबीआई ने दर्ज किया केस, जयपुर से शुरू की जांच

उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर CBI ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामले में FIR दर्ज की है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और सबूत नष्ट करने से जुड़े अपराधों, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 के तहत दर्ज किया गया है.

 कुछ प्रश्न एग्जाम से पहले लीक हो गए

NEET UG Paper Leak Case LIVE: एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि जैसा हमने बताया कि हमे 7 मई को ये जानकारी मिली कि कुछ प्रश्न एग्जाम से पहले लीक हो गए थे.पूरा पेपर लीक नही हुआ कुछ प्रश्न लीक हुए है.कुछ PDF मार्किट मे आए थे जिसमें हमे कुछ प्रश्न मिले जो मेन क्वेश्चन पेपर से मिलते जुलते है.मैंने पिछले महीने अप्रैल में ही NTA को ज्वाइन किया है.इस मामले में हमलोग सीबीआई को सहयोग भी करेंगे.

बच्‍चों के हित में रद्द की गई परीक्षा

NEET UG Paper Leak Case LIVE: पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)के डीजी अभिषेक सिंह ने बयान जारी किया है और कहा है कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्‍त कारवाई की जाएगी. एक सप्‍ताह में परीक्षा की नई डेट घोषित की जाएगी.

पेपर लीक की जांच सीबीआई को

NEET UG Paper Leak Case LIVE: एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. इस पूरे मामले के पीछे जो भी लोग शामिल होंगे, उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा.डीजी एनटीए ने बताया कि परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHAI; आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार,प्रदीप कुमार लाल भुबनेश्वर में पदस्थ

    रायपुर., भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार…

    POLITICS; 19 मई को गृह मंत्री अमित शाह का बस्‍तर दौरा, हाई लेवल म‍ीट‍िंग में वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

    रायपुर, नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे. 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…