GOVT; शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की मांग, फेडरेशन ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को लिखा पत्र

 रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार से शासकीय कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम कार्य प्रणाली लागू करने की मांग की है। इस संबंध में फेडरेशन की ओर से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है।

फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों एवं संभावित ईंधन संकट को देखते हुए यह कदम समयानुकूल और जनहित में होगा। फेडरेशन ने अपने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और अनावश्यक आवागमन कम करने की अपील के मद्देनजर यह कदम अत्यंत समयानुकूल और जनहितकारी होगा। फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले से ही ई-ऑफिस और पेपरलेस कार्यप्रणाली लागू है, जिससे अधिकांश प्रशासनिक कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

इंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण का लक्ष्य

पत्र में विशेष रूप से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय एवं अन्य शासकीय कार्यालयों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी निजी एवं सरकारी वाहनों से आवागमन करते हैं। वर्क फ्रॉम होम लागू करने से ईंधन की भारी बचत के साथ यातायात के दबाव और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के शासकीय कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से या आवश्यकतानुसार वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए जाएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से पहले सरकारी जमीन पर बसे लोगों को राहत, सिर्फ इन शर्तों को करना होगा पूरा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से सरकारी भूमि पर काबिज लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 2017 से पहले सरकारी जमीन पर रह रहे…

    RDA; छह साल बाद कमल विहार में 259 रो-हाऊस परियोजना को मिली नई रफ्तार,अब हितग्राहियों को मकान मिलने की उम्मीद

    32 मकान तैयार, 30 जून तक शेष मकानों का निर्माण पूर्ण करने की कार्ययोजना पर तेजी से काम जारी रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा कमल विहार स्थित कौशल्या माता…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…