FRAUD; फर्जी MBBS डिग्री धारक गिरोह का भंडाफोड़, मरीजों की जिंदगी से हो रहा था खिलवाड़, 3 फर्जी डॉक्टर पकड़े गए

भोपाल. मध्य प्रदेश के दमोह में एक बार फिर फर्जी डॉक्टर्स के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में दो कथित डॉक्टर्स गिरफ्तार किए गए हैं. दोनों एमबीबीएस की डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे. लेकिन जब जांच की गई तो दोनों की डिग्रियां फर्जी निकलीं. जिसेक बाद दोनों पर केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

दमोह एसपी आनंद कलादगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष कॉलोनी स्थित संजीवनी क्लिनिक में 2 कथित डॉक्टर फर्जी डिग्री के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे थे जिसके बाद सीएमएचओ ने जांच की. इस जांच में पाया गया कि उनकी डिग्री फर्जी है. जिसके बाद दोनों पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक तीसरे फर्जी डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है, इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एक साल में  में दूसरी बार फर्जी डॉक्टर गैंग का भंडाफोड़

दमोह में ऐसा पहली बार नहीं है, जब फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ हो. इसके पहले फर्जी डॉक्टर्स का भंडाफोड़ हुआ था. दमोह के मिशन हॉस्पिटल में कथित डॉक्टर एन जॉन केम पकड़ा गया था. जिसकी कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री फर्जी पाई गई थी. हालांकि अभी वह डॉक्टर जेल में बंद हैं.वहीं लगातार सामने आ रहे फर्जी डॉक्टर्स के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की, अतिक्रमण हटाने का विरोध

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों…

    CRIME; बाइक सवारों ने पूर्व विस अध्यक्ष कौशिक की लूटी मोबाइल, मॉर्निंग वॉक के दौरान घटना…

     रायपुर, राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉर्निंग वाक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लुटेरों का शिकार हो गए है। बाइक से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…