FEDRETION; शासकीय सेवकों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटनाएं निंदनीय, सुरक्षा-सम्मान के लिए करेंगे आंदोलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश में जनप्रतिनिधियों एवं कुछ नेताओं द्वारा शासकीय सेवकों के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
फेडरेशन ने कहा है कि शासकीय सेवक पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उनके साथ इस प्रकार का अमानवीय एवं अपमानजनक व्यवहार न केवल कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के सम्मान पर आघात है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी कमजोर करने वाला कृत्य है।
फेडरेशन का मानना है कि शासकीय सेवकों के विरुद्ध हिंसा, धमकी एवं अभद्रता की घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हैं। ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों एवं अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा सुशासन की अवधारणा भी प्रभावित होती है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शासकीय सेवकों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
फेडरेशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कर्मचारी-अधिकारी वर्ग अपने सम्मान एवं सुरक्षा की रक्षा हेतु प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    SUSPEND; प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई

    महासमुंद,  सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व