घटिया कोयले को उच्च क्वालिटी का बताकर किया लाखों का घपला; चार गिरफ्तार

रायपुर , सिलतरा स्थित एक कंपनी का कर्मचारी घटिया क्वालिटी के कोयले की जांच कर उच्च क्वालिटी का होने का फर्जी रिपोर्ट देता रहा। पिछले दो साल से कंपनी घटिया क्वालिटी के कोयले की खरीदी करती रही। इस तरह उसने लाखों का घपला किया।

इस गोलमाल में कंपनी के चार कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपित लीलाधर साहू, रविंद्र वर्मा, परसराम निषाद और मेघनाथ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटिया कोयले से जब प्रोडक्शन में दिक्कत आने लगी तब कंपनी के अफसरों ने जांच कराई और फर्जीवाड़ा फूटा।

कंपनी की ओर पुलिस में शिकायत की गई तब पुलिस ने जांच की। धरसींवा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारडा एनर्जी में उप महाप्रबंधक विवेक चौधरी ने बताया कि लीलाधर साहू, रविंद्र वर्मा, पारसराम निषाद और मेघनाथ निषाद कंपनी में काम करते थे। लीलाधर लैब में पदस्थ था। वह कोयले की जांच करता था। साठगांठ कर फैक्ट्री में आने वाले घटिया कोयले की अच्छी रिपोर्ट देता था। इस आधार पर कंपनी ने कई टन कोयला खरीद लिया। बीते दो साल से आरोपित पैसा लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाता रहा। एक आरोपित ने फर्जी रिपोर्ट से मिले पैसे से 20 लाख की जमीन खरीदी है। उसने अपनी शादी में ही 10 लाख रुपये खर्च किए।

  • Related Posts

    ACCIDENT; खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, उड़ गए परखच्चे, 2 महिलाओं की मौत और 3 घायल

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरीज को इलाज के…

    CBI; महादेव सट्टा मामलेमेन सौरभ चंद्राकर के खुलासे के बाद सीबीआई ने 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर मारे छापे

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के प्रमुख प्रमोटरों में से एक सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाकर भारत में की जा रही पूछताछ रंग लाने लगी है। सौरभ चंद्राकर के…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत