RERA; रेरा ने छत्तीसगढ़ के 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, जवाब देने 15 दिन की मोहलत

रायपुर, छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 595 प्रमोटर्स को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 989 ऐसे प्रोजेक्ट्स के संबंध में भेजे गए हैं, जिनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उन्हें पूर्णता प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। जांच में सामने आया कि कई परियोजनाओं में कॉमन एरिया, सामुदायिक सुविधाएं और जरूरी दस्तावेज अब तक आवंटितियों की सोसायटी या एसोसिएशन को हस्तांतरित नहीं किए गए हैं। रेरा ने संबंधित प्रमोटर्स से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है और संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीजी रेरा की समीक्षा में पता चला कि कई प्रमोटर्स ने प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद भी आवंटितियों की सोसायटी या एसोसिएशन का गठन नहीं कराया। साथ ही पार्किंग, गार्डन, कम्युनिटी एरिया जैसी साझा सुविधाओं और उनसे जुड़े दस्तावेजों का हस्तांतरण भी नहीं किया गया।

रेरा के अनुसार, प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद प्रमोटर की जिम्मेदारी होती है कि वह खरीदारों की सोसायटी या एसोसिएशन का गठन कराए और कॉमन एरिया तथा अन्य सुविधाओं का हस्तांतरण समय पर करे। इससे प्रोजेक्ट का संचालन और रखरखाव सही तरीके से हो पाता है।

खरीदारों की भी है जिम्मेदारी

प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि केवल प्रमोटर्स ही नहीं, बल्कि आवंटितियों की भी जिम्मेदारी होती है कि वे सोसायटी या एसोसिएशन के गठन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। रेरा ने लोगों से अपने अधिकारों और कानूनी दायित्वों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

15 दिन में देना होगा जवाब

सीजी रेरा ने सभी संबंधित प्रमोटर्स को 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ रेरा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की पह

प्राधिकरण का कहना है कि उसका उद्देश्य सिर्फ प्रोजेक्ट्स का पंजीयन करना नहीं, बल्कि घर खरीदारों के अधिकारों की रक्षा करना भी है। कॉमन एरिया और परियोजना प्रबंधन का समय पर हस्तांतरण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तेंदूपत्ता आगजनी कांड में निलंबित वन रक्षक बोले– मुझे बलि का बकरा बनाया गया, आदेश पर करें पुनर्विचार…

    जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर वन मंडल के  ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम आगजनी से सरकार को लगभग 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। मामले में एक ओर जहां बीजापुर…

    GOVT; सुशासन तिहार में उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले जंगल में,कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,चार दिन रहेंगे बस्तर में

    जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के पहले दिन आज कई कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वे इस दौरान कांकेर के कोटतरा में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…