FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल, डीजल से भरा टैंकर, नकदी और अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक कुल जब्ती की कीमत करीब 35 लाख 45 हजार 770 रुपए आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.20 लाख रुपए का पेट्रोल-डीजल, 1.30 लाख रुपए नकद और लगभग 31.94 लाख रुपए कीमत का डीजल से भरा टैंकर जब्त किया। पुलिस ने मौके से पेट्रोल और डीजल के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए सीलबंद कर भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में खाद्य अमले की भूमिका पर भी जांच की जाएगी क्योंकि एक खाद्य निरीक्षक को इस नेटवर्क के सदस्यों के साथ गठजोड की आशंका व्यक्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया निवासी रायपुर, उमेश साव निवासी बीरगांव, रामजी यादव निवासी दुर्ग और धर्मेंद्र साव निवासी भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजनों को दे दी गई है।

कबीर नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित ईपी रोलिंग मिल के पास, सोनडोंगरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण कर उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां चल रहे अवैध कारोबार का खुलासा किया। पुलिस की रेड के दौरान इलाके में मौजूद एक बाउंड्रीवाल से घिरे खाली प्लॉट में चार संदिग्ध लोग मिले। मौके की जांच करने पर वहां पेट्रोल और डीजल का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को प्लॉट में रखे 8 ड्रमों में करीब 1600 लीटर पेट्रोल और 3 ड्रमों में लगभग 500 लीटर डीजल मिला। इसके अलावा मौके से मोटर पंप, पाइप, टीन के बर्तन और हाफ-कटिंग ड्रम भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग ईंधन निकालने और बेचने में किया जा रहा था। पुलिस को मौके पर एक टैंकर (CG07BA8727) भी खड़ा मिला। जब टैंकर की जांच की गई तो उसमें करीब 12 हजार लीटर डीजल भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत टैंकर को जब्त कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया ने बताया कि वह टैंकर चालकों और अन्य लोगों से पेट्रोल-डीजल खरीदकर अवैध रूप से उसकी बिक्री करता था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी रामजी यादव इंडियन ऑयल के लखौली डिपो से डीजल भरकर राजनांदगांव ले जाता था और रास्ते में कुछ मात्रा कालिया के यार्ड में बेच देता था।पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र साव और उमेश साव भी इस पूरे अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। शुरुआती जांच में यह मामला केवल चोरी के ईंधन की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं लग रहा है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अब इस अवैध ईंधन कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस टैंकर चालकों, सप्लायरों और खरीददारों के बीच बने नेटवर्क की जांच कर रही है। कबीर नगर पुलिस का कहना है कि अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ताकि इस तरह के अवैध नेटवर्क पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा