मालवाहक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन की दर्दनाक मौत

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लमरा मानपुर मोड के समीप रविवार को तेज रफ्तार मालवाहक ने सामने से बाइक सवारों को सामने से ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह 11 बजे की आसपास की है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कबीरधाम के ग्राम जगनिया निवासी 30 वर्षीय संतोष मेरावी, साल्हेवारा वांराभीरा निवासी 30 वर्षीय सुखचैन श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम मुरुम निवासी 35 वर्षीय राजकुमार मेरावी को गंभीर चोटें आई थी, इलाज के लिए राजनांदगांव लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया।

क्षेत्र में दो दिन में पांच लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। इसके पहले शनिवार को वाहन की ठोकर से दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालवाहक की गति अधिक थी। मोड़ के पास चालक माल वाहक को नियंत्रित नहीं कर पाया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मालवाहक चालक भागने की फिराक में था।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र