MURDER; पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक सप्ताह बाद खुला राज

गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर उनके शवों को बोरे में भरकर श्मशान घाट में दफना दिया गया। घटना का खुलासा करीब एक सप्ताह बाद तब हुआ, जब ग्रामीणों को श्मशान घाट में संदिग्ध तरीके से दफनाए गए शवों की जानकारी मिली। मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान ग्राम गरीबा निवासी राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाले लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार किया है।

डंडों से पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या

शोभा थाना प्रभारी पवन वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने राजाराम नेताम और उनकी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से दोनों शवों को चुपचाप गांव के श्मशान घाट में दफना दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके।

मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में गांव के एक अन्य व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां उन्हें दो अन्य स्थानों पर ताजा दफनाए गए शवों के निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों को यह संदिग्ध लगा क्योंकि गांव में हाल के दिनों में किसी अन्य व्यक्ति की सामान्य मृत्यु नहीं हुई थी। इसी दौरान ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से लापता राजाराम नेताम और उनकी पत्नी आशो बाई नेताम की याद आई। संदेह गहराने पर ग्रामीणों ने शोभा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने खुदवाए शव, जांच में हुई पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी पवन वर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और श्मशान घाट में दफन शवों को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि बरामद शव राजाराम नेताम और आशो बाई नेताम के ही हैं। थाना प्रभारी पवन वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीनों आरोपियों लखीराम नेताम, रघुराम नेताम और नकुल राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों सहित पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।

फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की है। शवों के अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामले से जुड़े और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। एक सप्ताह बाद उजागर हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा