SUSPEND; पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी  जिले के सिहावा इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मेडिकल मुलाहिजा में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं इस मामले में एसपी सूरज सिंह परिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनचंद डहरिया समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल नागपुर निवासी पलाश गजभिए को कुछ दिनों पहले पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते मेडिकल मुलाहिजा के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था, जहां आरोपी मौका देखकर पुलिस के नाक के नीचे से भाग खड़ा हुआ। अब फरार आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है और उसकी तलाश में महकमा जुट गया है।

आरोपी का इस तरह पुलिस के आंखों के सामने से भाग जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने लापरवाही बरतने वाले एएसआई सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, हिमेश नेताम और डीगेश्वरी साहू को निलंबित कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा