CRIME; दुर्ग में दंपति की संदिग्ध मौत, जमीन पर मृत पड़ी थी पत्नी, फंदे पर लटका मिला पति

दुर्ग, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के वृंदा नगर में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घर के सामने वाले कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अंदर के कमरे में पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

दरअसल, मृतकों की पहचान जी वेंकट रमन (55 वर्ष) और उनकी पत्नी जी विद्यावती (52 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में वेंकट रमन की मौत फांसी लगाने से होना प्रतीत हो रहा है, जबकि विद्यावती के गले पर रस्सी से कसाव के निशान मिलने के कारण उनकी मौत को लेकर संदेह बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोस में रहने वाली मृतक की मां घर पहुंची. वहां उसने अपनी बहू विद्यावती को मृत अवस्था में पड़ा देखा. अंदर वाले कमरे में जाने पर उसका बेटा वेंकट रमन फांसी के फंदे पर लटका मिला. इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे मदन राव को सूचना दी, जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी.

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसका स्क्रीन लॉक है. पुलिस मोबाइल की जांच के बाद कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जता रही है. पूछताछ में पता चला है कि वेंकट रमन ऑटो चालक था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. दंपत्ति का एक बेटा ओडिशा में काम करता है, जो घटना की सूचना मिलने के बाद भिलाई के लिए रवाना हो गया है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार