RAPE; दिनदहाड़े युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर,  छत्तीसगढ़ के सरगुजा के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ फुआ के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन हवसी दरिंदो ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर पीड़िता अपने फुफेरे भाई के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकली थी। वाड्राफनगर बस स्टैंड के पास दोनों बस से उतरे और अपनी फुआ के घर जाने के लिए पैदल रवाना हुए। रास्ते में जंगलनुमा क्षेत्र पड़ता है। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और युवती के साथ जबरन अनाचार करने का प्रयास करने लगे। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच पीड़िता का फुफेरा भाई किसी तरह अपने बंधे हुए हाथ-पैर छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद वह भागते हुए वाड्राफनगर पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 25 वर्ष से कम है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    COURT; पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी रविता को फांसी, प्रेमी अमरदीप को भी मौत की सजा

    लखनऊ, मेरठ कोर्ट ने 2 दिन पहले ही नीले ड्रम कांड में आरोपियों को फांसी की सजा दी थी. अब मेरठ कोर्ट ने पति को सांप से डसवाने वाली रविता…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा