RAILWAY; नीट-2026 के परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु छत्तीसगढ में विशेष रेलगाड़ियों का संचालन, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोचों की व्यवस्था

बिलासपुर/रायपुर, छत्तीसगढ में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) का आयोजन 21 जून 2026 को सांभागीय मुख्यालय में आयोजिता किया गया है। इस दौरान परीक्षार्थियों एवं उनके परिजनों की यात्रा को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परीक्षा अवधि में संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष मेमू सेवाओं का संचालन की व्यवस्था की गई है।

*कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू/पैसेंजर स्पेशल*
👉 गाड़ी संख्या *06801 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल* दिनांक 20 जून 2026 को कोरबा से 10.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 10.50 बजे, जांजगीर नैला 11.05 बजे, अकलतरा 11.21 बजे, बिलासपुर 12.10 बजे, बेल्हा 12.42 बजे, भाटापारा 13.13 बजे, तिल्दा नेवरा 13.36 बजे, रायपुर 14.55 बजे, भिलाई पावर हाउस 15.39 बजे होते हुये दुर्ग 16.15 बजे पहुंचेगी।
👉 गाड़ी संख्या *06802 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल* दिनांक 20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी ।
👉 गाड़ी संख्या *06803 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल* दिनांक 21 जून 2026 को कोरबा से सुबह 04.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये चांपा 05.05 बजे, जांजगीर नैला 05.20 बजे, अकलतरा 05.36 बजे, बिलासपुर 06.15 बजे, बेल्हा 06.47 बजे, भाटापारा 07.26 बजे, तिल्दा नेवरा 08.02 बजे, रायपुर 09.20 बजे, भिलाई पावर हाउस 10.15 बजे होते हुये दुर्ग 10.50 बजे पहुंचेगी।
👉 गाड़ी संख्या *06804 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल* दिनांक 21 जून 2026 को दुर्ग से शाम 19.05 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये भिलाई पावर हाउस 19.18 बजे, रायपुर 20.10 बजे, तिल्दा नेवरा 21.00 बजे, भाटापारा 21.23 बजे, बेल्हा 21.52 बजे, बिलासपुर 22.40 बजे, अकलतरा 23.17 बजे, जांजगीर नैला 23.34 बजे, चांपा 23.45 बजे होते हुये कोरबा 00.45 बजे पहुंचेगी ।
*छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी  मेमू पैसेंजर स्पेशल*
गाड़ी संख्या 08823 छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी  मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जून 2026 को छिंदवाड़ा से शाम 18.00 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य सभी मध्यवर्ती स्टेशनों में ठहरते हुये नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी  22.50 बजे पहुंचेगी ।
*हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक*
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव एक्सप्रेस का दिनांक 21 जून 2026 को अस्थायी रूप से दुर्ग तक विस्तार किया गया है।
👉 गाड़ी संख्या *18250 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस* दुर्ग तक संचालित होगी। जो कि रायपुर से 10.45 बजे रवाना होगी तथा  भिलाई पावर हाउस 11.20 बजे, भिलाई नगर 11.27 बजे होते हुये 11.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी ।
👉 गाड़ी संख्या *18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस* दुर्ग से प्रारंभ होकर कोरबा जाएगी। जो कि दुर्ग से 16.30 बजे रवाना होगी तथा भिलाई नगर 16.37 बजे, भिलाई पावर हाउस 16.43 बजे होते हुये 21.50 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी । कोरबा–रायपुर–कोरबा के बीच गाड़ी के निर्धारित समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

*अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था*

संभावित अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते विभिन्न गाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ।
👉 दिनांक 20 जून 2026 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 21 जून 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 21 से 23 जून 2026 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 22 से 24 जून 2026 तक कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 07 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 20 से 22 जून 2026 तक रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 21 से 23 जून 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 19 से 21 जून 2026 तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।
👉 दिनांक 20 से 22 जून 2026 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस में 02 अतिरिक्त सामान्य कोच ।

परीक्षार्थी रेल सुविधा का लाभ उठाएं

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों, विशेषकर NEET-2026 के परीक्षार्थियों से अपील करता है कि वे इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाएं तथा समय से अपने गंतव्य तक पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।  यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |
                       ———– 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    STAND; रायपुर स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था बदलाव, आरक्षण केंद्र के पास नहीं, एक्सप्रेस-वे के पास रखे जाएंगे वाहन…

    0 वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर