FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह फिल्म लगातार चल गई तो हीरक जयंती मनाया जाता था। मल्टी प्लेक्स के आने के बाद  फिल्मों के जयंती वाली परंपरा खत्म हो गई।  नए  रूप में विवाह के वर्षगांठ में  पच्चीस साल पूरे होने पर रियूनियन और पुरानी फिल्मों का बहुत सीमित जगहों में पुनः प्रदर्शन होता है।
2026 के 15 जून को आशुतोष गावरीकर  की अदभुद और एतिहासिक फिल्म “लगान” को थियेटर पर आए पच्चीस साल पूरे हो गए है। आज चर्चा में  फिर से फिल्म। इस फिल्म में क्रिकेट के भीष्म पितामह  कहे जाने वाले देश इंग्लैंड के  अधिकारियों के द्वारा भारत के एक गांव में लगान वसूली से छुटकारा पाने के लिए क्रिकेट मैच खेलने और जीतने का अनिवार्य शर्त रखी जाती है, हारने पर तीन गुना लगान  देने  की भी अनिवार्य शर्त होती है।
गांव का एक युवक भुवन जोखिम मोल लेता है।  क्रिकेट की टीम बनती है, खेल के सामान बनाए जाते है।पीछे से इंग्लैंड की एक युवती  तकनीकी तरीके बताती है। क्रिकेट के साथ प्रेम त्रिकोण भी चलता है( प्रेम के बिना जीवन अधूरा है)
दो पारी का मैच होता है। उतार चढ़ाव के साथ मैच चलता है।आखिरी बाल में जीत के लिए चार रन की जरूरत होती है।  फ्लैश बैक में तीन गुना लगान और चुनौती के समर्थन में बाते दिखती है।अंततः बाल कैच होती है लेकिन फिल्डर  बाउंड्री के बाहर हो जाता है।( शारजाह में चेतन शर्मा की बाल पर जावेद मियादाद का छक्का याद होगा)। सुखद अंत होता है।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में  बहुतायत रूप से  मसाला फिल्मे बनने की दौर में आशुतोष गावरीकर ने नए  प्रकार का कथानक विन्यास बनाया था।आमिर खान  ने पहली बार में “गली क्रिकेट”  मानकर मना बोल दिया था।बाद में माने तो उनके साथ “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” शब्द जुड़ गया। लगान सफलतम यादगार फिल्म बन गई। इस फिल्म के बाद खेल विषयों को लेकर अनेक फिल्म चक दे इंडिया,भाग मिल्खा भाग,  मेरी कॉम, ढिशुम, 83, बनी।कहने का मतलब फिल्म निर्माताओं को नया विषय मिला।
और हां, जब भी भारतीय क्रिकेट की पुरुष अथवा महिला  टीम इंग्लैंड के साथ मैच खेलते है तो  “लगान ” जरूर याद किया जाता है।

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर