AWARD;बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों को मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए प्रदेश के 9  पत्रकारों और दो फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से वर्ष 2020 में शुरू किया गया यह पहला विशिष्ट मीडिया पुरस्कार है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों, उनकी सफलताओं और नवाचारों को विकास के केंद्र में लाना है। बाल-हितों पर प्रकाश डालने और समाज में बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले मीडियाकर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस वर्ष, रूचि पांडेय को डिजिटल मीडिया के लिए,अनुज नहरिया , विक्रम तिवारी, यशवंत चक्रधारी, यशवंत सिन्हा को प्रिंट मीडिया के लिए कुश अग्रवाल को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए,  प्रदीप डडसेना, हेमंत गोस्वामी को फोटोग्राफी के लिए और जॉन राजेश पॉल, आर के गांधी, और नारद योगी को रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड – 2026 का थीम ‘बाल अधिकारों के लिए सशक्त मीडिया, सुरक्षित बचपन की दिशा’ रहा, जिसके लिए बड़ी संख्या में इंट्रीज आईं और जूरी द्वारा चयनित श्रेष्ठ रिपोर्टिंग से जुड़े मीडिया कर्मियों को यह अवार्ड दिया गया। पुरस्कार की श्रेणियों में प्रिंट,टेलीविजन और रेडियो, डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म और फोटो-पत्रकारिता शामिल हैं।

राजधानी के होटल सयाजी में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में यूनिसेफ की हेड सुश्री सीमा कुमार (चीफ़, यूनिसेफ छत्तीसगढ़) द्वारा मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नागरिकों को जागरूक बनाने मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है।  इस अवसर पर डॉ. निर्मला यादव (संयुक्त निदेशक, प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य)डॉ. स्मृति देवांगन (उप निदेशक) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं और मीडिया से अपेक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ श्री अनिल गुलाटी ने स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जागरूकता पैदा करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।  यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में यूनिसेफ के कार्यों और योगदानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 



  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    YOGA; मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित नक्सलियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    जगदलपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल बस्तर संभाग के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में…

    IYD; कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग कार्यशाला शुरु, 21 जून को सामूहिक योग प्रदर्शन

    रायपुर, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के उपलक्ष्य में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा तीन दिवसीय…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’