CRIME; एसपी ऑफिस में करोड़ों के वेतन घोटाला, तीन कर्मचारी गिरफ्तार,ऑडिट में अनियमितता उजागर

जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वेतन आहरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमित ऑडिट के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का समय-समय पर इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडिट कराया जाता है। इसी ऑडिट के दौरान वेतन शाखा में गड़बड़ियों की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय की ओर से प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि वेतन शाखा में पदस्थ सहायक गिरीश राय वेतन आहरण से पहले सॉफ्ट कॉपी में बदलाव कर अपने और अपने साथियों के वेतन में अवैध रूप से बढ़ोतरी कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस पूरे खेल को स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय के ही कर्मचारी राजकुमार कत्लम और हेमंत मैथ्यू की भूमिका भी संदिग्ध पाई।

करोंडों की निकासी का आरोप

तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि पिछले लगभग दो वर्षों में अलग-अलग खातों के माध्यम से करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। फिलहाल बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच जारी है। विवेचना के दौरान एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस के अनुसार कुछ कर्मचारियों के खातों में लोन देने के नाम पर अतिरिक्त वेतन राशि डाली गई और बाद में वह रकम नकद वापस ले ली गई। ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई

पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा का कहना है कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, वैसे-वैसे कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस करोड़ों के वेतन घोटाले में कहीं और लोग तो शामिल नहीं हैं। फिलहाल इस खुलासे ने पुलिस विभाग की वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; मजदूरी न बढ़ाने पर चाकू से किया 50 वार, बेरहमी से की व्यवसायी की हत्या फिर नकदी लूटकर हुए फरार

    धमतरी, छत्तीसागढ के धमतरी जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां पर मजदूरी नहीं बढ़ाने, दुर्व्यवहार करने और गाली-गलौज से…

    CBI; नौगई हत्याकांड की सीबीआई जांच को मिली हरी झंडी, शासन से अधिसूचना जारी,3 लोंगों को जलाकर मारा था

    अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में 16 जून की रात भाजपा नेता समेत 3 लोगों की कार में जलाकर तथा फरसे से वार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’