POLITICS; नकटी तोडफोड मामले में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू ने कहा – कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक, न्याय के लिए पीड़ितों के साथ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

 रायपुर, नकटी गांव को लेकर कांग्रेस के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। इस मामले में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा, नकटी में गरीबों के मकानों पर अवैधानिक तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है। हमारे विधायकों ने वहां आवास नहीं लेने का निर्णय लिया है। दोनों दलों के विधायकों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सरकार न्याय नहीं देगी तो कांग्रेस पीड़ितों के साथ न्यायालय जाएगी।

नकटी गांव पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा, संबंधित जमीन राजस्व रिकॉर्ड में चारागाह की भूमि दर्ज है। सरकार का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं है। यह किसानों की लगानी भूमि है। कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है, न्यायालय सरकार के खिलाफ फैसला देगा। इसके पहले काअंग्रेस विधायक जनकराम धुव, सुश्री चातूरी नंद ने भी सीएम साय को पत्र लिखकर तोडफोड का विरोध किया था

भाजपा के चिंतन शिविर में भ्रष्टाचार की दी जाएगी ट्रेनिंग

भाजपा के चिंतन शिविर पर साहू ने कहा, तीसरी बार भाजपा की ट्रेनिंग होगी, उन्हें भ्रष्टाचार की ही ट्रेनिंग दी जाती है। मंत्री उसी में एक्सपर्ट हो गए हैं। मंत्रिमंडल परिवर्तन की चर्चा के बीच अब शायद अनुशासन की ट्रेनिंग दी जाएगी। राम वन पथ गमन पर विकास नहीं, इस मामले में धनेंद्र साहू ने कहा, भाजपा भगवान राम का केवल राजनीतिक उपयोग करती है। कांग्रेस सरकार ने विकास कार्य कराए थे। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो काम बंद कर दिए। यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें। प्रभु राम के प्रति आस्था है तो परिपथ का विकास कराएं, भाजपा को राम का नाम लेने का अधिकार नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नकटी गांव बेदखली विवाद में सांसद बृजमोहन बोले– रात के अंधेरे में तोड़फोड़ करने वाले माफ करने लायक नहीं

     रायपुर, नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रात…

    BJP; भाजपा शंकर नगर महिला मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का सम्मान

    अर्जुन तिवारी रायपुर, पंडरी स्थित गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद कैलाश बेहरा के कार्यालय में कल भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’