TIGER; इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो बाघों का शिकार,सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

 जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) के पासेवाड़ा कोर एरिया में दो बाघों के शिकार की खबर से वन विभाग में हडकम्प मच गया है। मामले में पांच संदिग्धों से पूछताछ की गई है और बाघों की खाल बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। इसके बावजूद वन विभाग ने अब तक पूरे मामले की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इससे पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

बहरहाल बाघों के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिस कोर एरिया में बिना अनुमति प्रवेश तक संभव नहीं माना जाता, वहां शिकारी पहुंचकर दो बाघों का शिकार कर दें, यह केवल एक घटना नहीं बल्कि सुरक्षा तंत्र पर गंभीर सवाल है।

यह पहला मौका नहीं है, जब इंद्रावती टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले भी टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के शिकार, वन्यजीव अंगों की तस्करी की आशंका, जंगल में अवैध गतिविधियों तथा संरक्षण व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। कई मामलों में जांच तो हुई, लेकिन यह सवाल बना रहा कि क्या उन घटनाओं से कोई ठोस सबक लिया गया ?

करोड़ों रुपये की परियोजनाएं, आधुनिक निगरानी उपकरण, कैमरा ट्रैप, नियमित गश्त और वन विभाग का बड़ा अमला होने के बावजूद यदि शिकारी कोर एरिया तक पहुंच जाते हैं, तो यह संरक्षण व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय ग्रामीण का मानना है कि यदि इस घटना के पीछे किसी अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह की भूमिका है, तो यह केवल स्थानीय सुरक्षा की नहीं बल्कि व्यापक खुफिया समन्वय की भी चुनौती है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

इंद्रावती टाइगर रिजर्व देश के महत्वपूर्ण बाघ अभयारण्यों में शामिल है। यहां बाघों की संख्या बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए वर्षों से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में दो बाघों का शिकार संरक्षण प्रयासों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मामले पर इंद्रावती टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बल्गा ने कहा कि हमारे विभाग, महाराष्ट्र के विभाग और पुलिस की सहयोग से महाराष्ट्र के कुछ संदिग्ध को पकड़े हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच और कार्रवाई जारी है, आगे जो भी जानकारी आयेगी साझा की जायेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार