दो हजार करोड के शराब घोटाले में ईडी ने छत्तीसगढ के हवाला से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार की सुबह एक बार फिर से रायपुर और भिलाई में हवाला से जुड़े कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। मंगलवार को ईडी की कार्रवाई के तार शराब घोटाले से जुड़े हैं। फिलहाल ईडी की टीम रायपुर और भिलाई के कई ठिकानों पर सर्चिंग कर रही है।

छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग मामले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज ईडी की टीम ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत भिलाई में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी। इस दफे ईडी के निशाने पर छत्तीसगढ़ में हो रहे हवाला कारोबार और हवाला कारोबारी हैं। ईडी की टीम ने राजधानी के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट और उनसे जुड़े शैलेंद्र नगर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है।

शराब घोटाले में ईडी ने अनवर से छह घंटे पूछताछ की

गौरतलब है कि शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शनिवार को कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। ईडी अनवर को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच, अनवर ढेबर से पूछताछ करने के लिए ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के दो अधिकारी सोमवार को रायपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अनवर से करीब छह घंटे पूछताछ की। ईडी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो अनवर से शराब की बिक्री, मैनपावर सप्लाई से लेकर अन्य विषयों को लेकर पूछताछ हुई है। ईडी मंगलवार को अनवर को कोर्ट में पेश करेगी।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा