POLITICS; नए तेवर, नए कलेवर के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नई शुरुआत, प्रदेशव्यापी “बेटा बचाओ अभियान” चलाने की घोषणा

*अजीत जोगी युवा मोर्चा का नाम बदलकर “जनता युवा कांग्रेस (JYC)” रखा गया

रायपुर, छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन के पुनर्गठन और जनहित के मुद्दों पर नए संकल्प के साथ JCCJ 2.0 की शुरुआत की है। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब जनता कांग्रेस नए तेवर और नए कलेवर के साथ प्रदेश की जनता के बीच जाएगी। पार्टी को नए सिरे से मजबूत, सक्रिय और जनआंदोलनों से जुड़ा संगठन बनाया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि पार्टी के युवा संगठन अजीत जोगी युवा मोर्चा का नाम बदलकर “जनता युवा कांग्रेस (JYC)” रखा गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेशभर में “बेटा बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे, बेरोजगारी, अपराध और सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए व्यापक जनजागरण किया जाएगा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने स्पष्ट किया कि JCCJ 2.0 केवल संगठनात्मक परिवर्तन नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की नई लड़ाई का संकल्प है। पार्टी प्रदेश के हर वर्ग के बीच जाकर जनविश्वास को मजबूत करेगी और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान अमित जोगी ने कांग्रेस के साथ विलय के विषय पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) कांग्रेस में विलय चाहती थी। इस संबंध में लगभग एक वर्ष पूर्व कांग्रेस पार्टी को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। ऐसे में पार्टी ने स्वयं को पुनर्गठित कर नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आज हमें कांग्रेस की नहीं बल्कि कांग्रेस को अन्य दलों के सहारे की आवश्यकता है। पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति चुनौतीपूर्ण है और भाजपा को रोकने के लिए सभी दलों को एक जुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। भाजपा की “बी-टीम” कहे जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित जोगी ने कहा कि इस तरह का टैग जनता कांग्रेस पर लगाया गया, जिससे जनता के बीच गलत संदेश गया और पार्टी को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा। अब जनता कांग्रेस नई सोच, नई भूमिका और नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएगी तथा अपने कार्यों से लोगों का विश्वास पुनः अर्जित करेगी।

अमित जोगी ने ग्राम नकटी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पीड़ित ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले में केवल राजनीति नहीं करेगी,  “नेता बनकर नहीं, बल्कि बेटा बनकर” पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। पार्टी न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर नकटी के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहयोग प्रदान करेगी।

*पार्टी सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी ने पत्रकारों को भेंट किया स्व अजीत जोगी की लिखित किताब “दृष्टिकोण” और “सदी के मोड पर”*

इस अवसर पर पार्टी की सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने  स्वर्गीय अजीत जोगी द्वारा लिखित पुस्तक “दृष्टिकोण” और “सदी के मोड” पत्रकारों के बीच वितरण किया गया तथा उनके विचारों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

    रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024…

    HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

    रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’