Odisha के कालाहांडी जिले में पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर; एक पुलिस अधिकारी घायल

भुवनेश्वर, ओडिशा में पुलिस डीजी सुनील बंसल ने माओवादी ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कालाहांडी जिला मदनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के तापरंग जंगल में माओवादियों के साथ गोलीबारी हुई है। इसमें तीन माओवादी मारे गए हैं। इसमें टॉप माओवादी के शामिल होने की खबर है। पुलिस डीजी ने कहा है कि घटना स्थल से एक एके-47 बरामद हुई है।

पुलिस डीजी ने कहा कि इस ऑपरेशन में एक डीएसपी घायल हो गए हैं। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें भुवनेश्वर लाया गया है। इस आपरेशन के बाद माओवादियों से समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। गौरतलब है कि पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में घायल अधिकारी को पहले मदनपुर रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया था। इसके बाद उन्हें बलांगीर स्थित भीमभोई मेडिकल अस्पताल स्थानांतरित किया गया। अब इस अधिकारी को अधिक इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया गया है। उनकी स्वास्थ्य अ​वस्था स्थिर बतायी गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हुए माओवादी हमले के बाद से ओडिसा की सीमा को सील करने के साथ ही हाई अलर्ट जारी किया गया था। यहां तक कि सीमावर्ती जिलों को सील कर माओवादी गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही थी।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….